फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman caught with one kg 120 grams of opium from home

Fatehabad News: महिला को घर से एक किलो 120 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Woman caught with one kg 120 grams of opium from home
फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी स्थित उधम सिंह कॉलोनी में एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक घर में छापा मारकर महिला को एक किलो 120 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। महिला और उसका पति दोनों ही अफीम बेचने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस महिला के पति को नहीं पकड़ पाई है। शहर पुलिस ने पकड़ी गई आरोपी महिला ऊधम सिंह कॉलोनी निवासी मनजीत कौर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला यहां पर किराये के मकान में रह रही है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद को सूचना मिली थी कि सुखजिंद्र सिंह और उसकी पत्नी मनजीत कौर अफीम बेचने का काम करते हैं। सुखजिंद्र सिंह अफीम बेचने के लिए बाहर गया हुआ है और उसके घर पर और अफीम रखी हुई है, जिसे उसकी पत्नी बेचने वाली है। टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी के घर पर छापा मारा तो महिला घबरा गई और बेड की दराज में रखे लिफाफे को छिपाने लगी। टीम ने शक के आधार पर जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से 1 किलो 120 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने बताया कि अफीम उसका पति सुखजिंद्र सिंह लेकर आया था और दोनों बेचने का काम करते हैं, फिलहाल वह बाहर गया हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed