फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman arrested for grabbing seven lakh rupees in the name of getting recruited in army

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने के मामले में महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for grabbing seven lakh rupees in the name of getting recruited in army
रतिया। सदर थाना पुलिस ने सेना में भर्ती करवाने के नाम पर दो चचेरे भाइयों से सात लाख रुपये हड़पने के आरोप में नामजद गांव जल्लोपुर निवासी रमेश उर्फ महेशी की निशानदेही पर दिल्ली में दबिश दी। पुलिस ने गिरोह में शामिल दिल्ली के रोहिणी निवासी महिला रीतू रानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने सेना भर्ती के लिए युवकों के फॉर्म भरे थे। वहीं आरोपी रमेश दो दिन के पुलिस रिमांड पर था। पुलिस ने उससे 3500 रुपये की नकदी भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बीती 29 अक्तूबर को गांव टिब्बी निवासी तेजपाल सिंह की शिकायत पर उसे व उसके चाचा के लड़के विक्रम को भारतीय सेना में भर्ती करवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में जल्लोपुर निवासी रमेश कुमार उर्फ महेशी, गुरमंगत, धोलू निवासी कृष्ण को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed