फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Within two days of the transfer order, GM released the payment of 25 lakhs by tendering

Fatehabad News: ट्रांसफर आदेश के दो दिन के अंदर जीएम ने टेंडर लगाकर जारी कर दी 25 लाख की पेमेंट

Wed, 24 May 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Within two days of the transfer order, GM released the payment of 25 lakhs by tendering
फतेहाबाद के केंद्रीय सहकारी बैंक में रिकॉर्ड जांच करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम।
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड स्थित दि फतेहाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़दस्ता हिसार की टीम ने छापा मारा। टीम ने दबिश देते ही बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी रिकॉर्ड जांचा। रिकॉर्ड के अनुसार अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। टीम ने जब बैंक द्वारा लेनदेन का रिकॉर्ड जांचा तो एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया। बैंक के तत्कालीन महाप्रबंधक ने ट्रांसफर आदेश के दो दिन के अंदर ही सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों का टेंडर लगाकर एजेंसी को 25 लाख का भुगतान भी कर दिया। टीम को इसमें गड़बड़ी की आशंका है। इसके चलते टीम ने रिकॉर्ड कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को टेंडर को लेकर गड़बड़ी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, डयूटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने बैंक में दबिश दी। टीम ने जब रिकॉर्ड जांचा तो उसमें सामने आया कि केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखाओं में सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र लगाए जाने थे। इस दौरान 8 मई को बैंक महाप्रबंधक दीपक के तबादला आदेश जारी हो गए। बताया जा रहा है कि तबादला आदेश जारी होने के दिन ही सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों को लेकर 36 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया गया। इसके बाद 10 मई को हिसार की एक एजेंसी को 25 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। टीम को बैंक में कुछ देर तक सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों का स्टॉक नहीं मिला। छानबीन के बाद टीम को स्टॉक मिला, लेकिन वह हल्की क्वालिटी का है। सुबह 10 बजे शुरू हुई जांच शाम 5 बजे के बाद तक भी जारी रही। टीम इस दौरान टेंडर के दस्तावेज, बिल और सामान की जांच करती रही।
विज्ञापन


दो दिन से सक्रिय है मुख्यमंत्री उड़दस्ता
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम सरकारी विभागों में पिछले दो दिन से सक्रिय है। मंगलवार को टीम ने नगर परिषद कार्यालय में छापा मारा था। यहां से भी टीम ने टेंडर का रिकॉर्ड जांचा और कई दस्तावेज कब्जे में लिए थे। इसके बाद बुधवार को टीम ने केंद्रीय सहकारी बैंक में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed