फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   With the new order, able-bodied youth yearn for 100 hours of work.

Fatehabad News: नए फरमान से सक्षम युवा 100 घंटे काम को तरसे

Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
With the new order, able-bodied youth yearn for 100 hours of work.
फतेहाबाद के रोजगार कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाते हुए युवा।
फतेहाबाद। सक्षम युवाओं के मानदेय को लेकर प्रदेश सरकार के नए फरमान से बेरोजगारों पर संकट खड़ा हो गया है। सक्षम युवाओं को सरकारी विभागों में 100 घंटे हर माह काम मिलना बंद हो गया है। सरकार ने सक्षम युवाओं के मानदेय को लेकर नए आदेश जारी किए थे कि इन्हें संबंधित विभाग मानदेय का 75 फीसदी और 25 फीसदी रोजगार विभाग देगा। इन आदेशों के बाद सरकारी विभागों को सक्षम युवाओं की जरूरत ही खत्म हो गई है। अधिकारियों की माने तो 90 फीसदी तक डिमांड खत्म हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 14502 सक्षम युवा रजिस्टर्ड है, लेकिन जानकर हैरानी होगी कि मात्र 270 की डिमांड आई है और इसमें 210 को ही काम मिला है। सबसे ज्यादा डिमांड जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्षम युवाओं की हो रही थी। अब जनस्वास्थ्य विभाग भी मानदेय देने के डर से पीछे हट गया है। इसके अलावा न ही अब नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग डिमांड कर रहा है। पहले सर्वे व कार्यालय काम से संबंधित सक्षम युवाओं की डिमांड की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन


पहले डिमांड करने वाला विभाग सिर्फ भेजता था हाजिरी
सक्षम युवाओं की डिमांड करने वाला विभाग पहले सिर्फ हाजिरी भेजता था। हाजिरी सत्यापित होने के बाद रोजगार विभाग भत्ता व मानदेय जारी कर देता था। अब काम करवाने वाले विभाग को मानदेय का 75 फीसदी अंश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलता है बेरोजगारों को भत्ता और मानदेय :
रोजगार विभाग की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट सक्षम युवाओं को 3000 भत्ता और 6000 रुपये मानदेय, ग्रेजुएट सक्षम युवाओं को 1500 रुपये भत्ता और 6000 रुपये मानदेय और बारहवीं पास को 900 रुपये भत्ता और 3000 रुपये मानदेय दिया जाता है।

जिले में ये सक्षम युवा है रजिस्टर्ड
पोस्ट ग्रेजुएट पास - 1183
ग्रेजुएट पास - 3412
सीनियर सेकेंडरी पास - 9907
आठ माह बाद शुरू हुआ पोर्टल, रजिस्ट्रेशन शुरू :
सक्षम युवाओं के रजिस्ट्रेशन को लेकर विभाग ने पोर्टल बंद कर दिया था। करीब आठ माह बाद अब पोर्टल शुरू हुआ है। सितंबर माह माह में पोर्टल बंद किया गया था, इसके चलते सक्षम युवा रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे थे, लेकिन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इसके चलते जिला रोजगार कार्यालय में फाइल जमा करवाने के लिए युवाओं की भीड़ लग रही है।

सरकारी विभाग द्वारा 100 घंटे काम के लिए सक्षम युवाओं की डिमांड की जाती है। डिमांड के मुताबिक सक्षम युवा संबंधित विभाग में काम करते हैं। अब सरकार ने 75 फीसदी संबंधित विभाग द्वारा मानदेय देने के निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते विभागों द्वारा डिमांड में कमी आई है।
- राजेश कुमार, जिला रोजगार अधिकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed