फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   With the availability of new institutions, employment opportunities will increase and shopping will increase

Fatehabad News: नए संस्थान उपलब्ध होने से बढ़ेंगे रोजगार के साधन, खरीदारी में होगी बढ़ोतरी

Tue, 24 Feb 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
With the availability of new institutions, employment opportunities will increase and shopping will increase
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार मार्च में बजट पेश करेगी। इसे लेकर दुकानदार कई उम्मीदें जात रहे हैं। जिलास्तर पर व्यापारिक समुदाय इस बार के बजट को आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि बुनियादी ढांचे में बदलाव के एक बड़े अवसर के रूप में देख रहा है।
विज्ञापन


दुकानदारों का मानना है कि यदि सरकार उनकी मूलभूत समस्याओं और शहर के विकास पर ध्यान केंद्रित करती है, तो इससे व्यापार बढ़ेगा और आम जनता को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। दुकानदारों का कहना है जिले में जब तक नए उद्योग और शिक्षण संस्थान नहीं खुलेंगे, तब तक बाजार में तेजी नहीं आएगी।
विज्ञापन


दुकानदारों के अनुसार नए उद्योगों के लगने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और बाहरी लोग शहर में आएंगे, इससे खरीदारी में इजाफा होगा। विश्वविद्यालय या तकनीकी संस्थानों की स्थापना से छात्रों का आवागमन बढ़ेगा, जिसका सीधा लाभ हॉस्टल, स्टेशनरी, और खाद्य पदार्थों के व्यापारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

बुनियादी सुविधाओं का अभाव और स्वच्छता

बाजारों में बुनियादी सुविधाओं की कमी दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। दुकानदारों की मांग है कि इस बजट में सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों के लिए प्रावधान किया जाए। बाजारों में शौचालयों की कमी है। इसके कारण महिला ग्राहकों और स्वयं दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं दुकानदारों ने मांग की है कि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाए और व्यापारियों पर थोपे गए कूड़ा टैक्स को वापस लेकर राहत प्रदान की जाए।



--

रेहड़ी-फड़ी को मिले जगह



शहर के व्यवस्थित विकास के लिए दुकानदारों ने रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए स्थायी जगह की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे सड़कों पर अतिक्रमण कम होगा और ग्राहकों को आवाजाही में आसानी होगी। वहीं शहर में 500 से अधिक रेहड़िया लगती हैं। अगर इन दुकानदारों को जगह मिलती है तो रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

--

दुकानदार केवल टैक्स देने वाली इकाई नहीं है, बल्कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। अगर बजट में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर निवेश होता है, तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था अपने आप मजबूत होगी। उम्मीद है कि प्रदेश सरकार बजट में घोषणाओं के बजाय धरातल पर दिखने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी।

-विक्रम, स्थानीय दुकानदार।

---

उम्मीद है कि प्रदेश सरकार लोन पर ब्याज में राहत दे और नई योजनाओं के माध्यम से व्यापार को आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। बजट में व्यापारिक वातावरण को आसान बनाने वाली घोषणाएं होने चाहिए ताकि दुकानदार अपने कारोबार को और बढ़ा सकें। इससे शहर के साथ प्रदेश के विकास को गति मिलेगी।

-किशनचंद आहुजा, दुकानदार।

--

शहर में शौचालय और उनकी सफाई का अभाव होने के कारण लोग खरीदारी के अन्य नजदीक लगते शहरों में जाना पसंद करते हैं। सरकार को कूड़े पर टैक्स खत्म करना चाहिए। ताकि लोगाें को बेहतर सुविधाएं मिल सके।


-अशोक नारंग, स्थानीय दुकानदार।

--

दुकानदारों को व्यापार आगे बढ़ाने के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए। इसके अलावा जीएसटी की दरों को कम चाहिए। जितनी ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी व्यापार के अवसर भी उतने ही ज्यादा बढ़ सकेंगे।

-देवीलाल सोनी, स्थानीय दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed