फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   wine shop, seal, money dues, fatehabad

बकाया राशि न भरने पर नौ शराब ठेकों को किया सील

Mon, 10 Feb 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
wine shop, seal, money dues, fatehabad
फतेहाबाद। शराब के दो बड़े ठेकेदारों द्वारा ठेकों की बकाया फीस न भरने पर जिला आबकारी एवं कराधान विभाग ने फतेहाबाद के नौ ठेकों को सील कर दिया है। इन ठेकेदारों पर 15 करोड़ 44 लाख रुपये की लाइसेंस फीस बकाया है। सोमवार शाम को विभाग के एक्साइज इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने इन ठेकों को सील कर दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च को जिले के 16 जोन के 96 शराब के ठेकों की नीलामी हुई थी। 1 अप्रैल से इन नए ठेकों की दुकानें खुल गई थी, इनमें फतेहाबाद की विनायक वाइंस के पास 5 जोन के ठेके थे, जिनकी करीब 1 करोड़ 93 लाख रुपये की फीस विभाग के पास बकाया थी। इसी तरह जोरबा वाइंस के पास भी इतने ही ठेेके थे। इन पर 13 करोड़ की राशि बकाया है। बार-बार कहने के बावजूद भी यह कंपनियां बकाया राशि नहीं भर रही थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार हर महीने की 20 तारीख को फीस की राशि भरनी होती है, लेकिन पिछले तीन महीनों से विभाग को फीस जमा नहीं करवा रहे थे। इस बारे में जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त वीके शास्त्री ने अपने अधीनस्त अधिकारियों को कई बार रिकवरी के लिए पत्र लिखा, लेकिन अधिकारियों ने रिकवरी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब सरकार से सख्ती आने पर सोमवार को डीईटीसी ने एईटीओ को पत्र लिखकर ठेके सील करने के लिए कहा। पता चला है कि मौके पर भी कई ठेकेदारों ने कुछ राशि भरकर ठेके खुलवा लिए हैं, जबकि चार ठेके जिनमें भोड़ियाखेड़ा, अनाजमंडी के पीछे, बस स्टैंड के समीप, रतिया चुंगी व अक्कांवाली के ठेके को विभाग की टीम ने सील कर दिया। विभाग के इंस्पेक्टर धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि बकाया राशि ना भरने पर ठेकों को सील किया गया है। अभी भी यह प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed