फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Will give legal guarantee of MSP to farmers if Congress government is formed: Hooda

कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को एमएसपी की कानूनन गारंटी देंगे: हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Will give legal guarantee of MSP to farmers if Congress government is formed: Hooda
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हमारी सरकार आई तो न खाद पर, न ट्रैक्टर पार्ट्स पर और न ही कीटनाशक पर जीएसटी होगा। किसानों को एमएसपी कानून की गारंटी दी जाएगी। स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले सी टू के साथ 50 फीसदी मुनाफा के हिसाब से एमएसपी आंकी जाएगी।
विज्ञापन

जनसमूह को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में फसल बीमा की समस्या भी नहीं रहने देंगे। प्राइवेट कंपनी नहीं सरकारी कंपनी बीमा करेगी, जो नो लोस-नो प्रोफिट के आधार पर काम करेगी। आज देश के किसान पर 16 लाख करोड़ कर्जा हो गया है। कर्जा के लिए कमीशन बनाया जाएगा, जो बातचीत के माध्यम से कर्जे का निपटारा करेगी। उद्योगों की तरह सेटलमेंट योजना होगी। किसी भी किसान की जमीन नीलाम नहीं होगी, कोई केस नहीं चलेगा। किसान के साथ साथ मजदूरों को भी बीमा राशि में हिस्सा रखा जाएगा। हुड्डा रविवार को फतेहाबाद की नई सब्जी मंडी में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बुजुर्गों को देंगे छह हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन
हुड्डा ने ऐलान किया कि सरकार आते ही बुढ़ापा पेंशन छह हजार रुपये करेंगे। यानी बुजुर्गों को 200 रुपये का नोट रोज मिलेगा। बैकवर्ड क्लास का क्रिमिलेयर आठ लाख रुपये से घटाकर भाजपा सरकार ने छह लाख कर दिया है। हमारी सरकार आते ही इसकी लिमिट छह लाख नहीं 10 लाख रुपये करेंगे, उसमें भी तनख्वाह नहीं जुड़ेगी। इसके अलावा जनगणना भी जाति के आधार पर करवाएंगे ताकि सबको उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष व दो कार्यकारी अध्यक्ष पहुंचे
विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में अधिकांश विधायकों के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष श्रुति चौधरी व जितेंद्र भारद्वाज के अलावा पिछड़ा वर्ग सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव भी पहुंचे। इससे कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देने का भी प्रयास किया। इसके अलावा कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी, नीरज शर्मा आदि को छोड़कर बाकी सभी मौजूदा विधायक मंच पर पहुंचे।
15 हजार से ज्यादा भीड़ उमड़ी
रैली संयोजक पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह व पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने दावा किया कि विपक्ष आपके कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा भीड़ उमड़ी है। मुख्यमंत्री की ओढ़ा रैली से भी ज्यादा भीड़ इस कार्यक्रम में पहुंची है।
एकजुटता के साथ सियासी बदलाव का दे गए संदेश
इस कार्यक्रम में कांग्रेस की एकजुटता नजर आई। एक दिन पहले पोस्टर को लेकर आपत्ति जताने वाली पूर्व नेता प्रतिपक्ष किरण चौधरी की बेटी एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी भी मंच पर आई। अपने बगावती तेवरों को लेकर मशहूर कैप्टन अजय यादव भी मंच पर रहे। 90 फीसदी से अधिक विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को एक मंच पर लाकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एकजुटता के साथ प्रदेश में सियासी बदलाव का संदेश दिया। दूसरी तरफ भाजपा और जजपा गठबंधन के निकाय चुनाव में अलग-अलग होने का सीधा फायदा निकाय चुनाव में कांग्रेस में लिया जा सकेगा।
प्रदेश में हुड्डा सरकार बनने जा रही है : उदयभान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आने वाले चुनावों में फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनने जा रही है, यह तय है। सरकार में रहते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 36 बिरादरी की भलाई के लिए कार्य किया था। उन्होंने एससी कमीशन का गठन किया था ताकि गरीबों पर कोई अत्याचार न हो। बीजेपी ने चुनाव में वादा किया था कि एससी कमीशन को कानूनी दर्जा दिया जाएगा, लेकिन इसके विपरीत इस सरकार ने एससी कमीशन को भंग करने का काम किया।

जनता की रैली के सामने सरकारी रैली फेल हो गई
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में लोगों की हाजिरी ने सत्ता के चक्रव्यूह को तोड़ दिया है। विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के मुकाबले सत्ताधारी भाजपा और जेजेपी ने समानांतर रैली करने का ऐलान किया था। मगर सरकारी रैली जनता की रैली के सामने फेल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed