{"_id":"65257a84a86d8ed1aa0d2446","slug":"will-get-reward-for-not-burning-paddy-residue-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-6786-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान के अवशेष न जलाने पर मिलेगा पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान के अवशेष न जलाने पर मिलेगा पुरस्कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखल। गांव रत्ताथेह में कृषि विभाग की ओर से पराली प्रबंधन पर जागरूक शिविर लगाया गया। शिविर में विषय विशेषज्ञ डॉ.अजय ढिल्लों ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि धान के अवशेष नहीं जलाने वाले किसानों को पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कृषि विकास अधिकारी संजय सचदेवा ने कहा कि फसल के अवशेष जलाने से पर्यावरण को ही नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी तरह पौध संरक्षण एवं कृषि विकास अधिकारी सुरेश ने किसानों को फसल अवशेष जलाने से गुरेज करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि अवशेष ना जलाने वालों को सरकार किसानों को पुरस्कार प्रदान करेगी। इस मौके पर सरपंच कुलदीप बैस, नंबरदार नाथ सिंह सहित अन्य किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।