फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wildlife officials confirmed to be leopard due to claw marks

पंजों के निशान से वन्य अधिकारियों ने की तेंदुआ होने की पुष्टि

Sun, 07 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wildlife officials confirmed to be leopard due to claw marks
जंगली जानवर बारे एसडीएम को बताते हुए किसान। - फोटो : Fatehabad
गांव जाखनदादी के खेतों में देखे गए जंगली जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि हो गई है। वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक जयविंद्र नेहरा ने बताया कि मौके पर देखे गए पंजों के निशान से जांच करवाई गई है। ये निशान तेंदुए के पंजों के ही हैं।
विज्ञापन

उपमंडलाधीश जगदीश चंद्र ने शनिवार को खेतों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश। उन्होंने बताया कि इस जंगली जानवर ने खेतों में एक शख्स पर हमला किया, जिससे उसके हाथ, पीठ पर गहरे जख्म पर आए हैं। जिन लोगों का संदिग्ध जंगली जानवर से सामना हुआ, उन लोगों ने इस जानवर को तेंदुआ बताते हुए दावा किया कि हमने पूरे होश में तेंदुए को देखा। उन्होंने कहा कि फिलहाल वन्य जीव प्राणी विभाग, पुलिस और प्रशासन की कई टीमें इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं और रतिया इलाके के कई गांवों को इस सर्च ऑपरेशन के दायरे में रखा गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मी की संख्या बढ़ाएं। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए। एसडीएम ने कहा कि पैरों के निशान और आसपास के लोगों से जानवर के बारे में जानकारी जुटाकर वन्य जीव प्राणी विभाग जानवर को तलाशने में लगा है। गांव सहित आसपास के गांवों में गुरुद्वारे के जरिये अनाउंसमेंट करवा दी गई है कि जानवर से सावधान रहें और बच्चों को बाहर न निकलने दें। ड्रोन से तेंदुए की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर शेर की वीडियो वायरल हो रही है। लोग दावा कर रहे हैं कि जाखनदादी के खेतों में शेर पकड़ा गया है। जबकि यह वीडियो फेक है। इससे लोगों में भय का वातावरण बन गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के फर्जी वीडियो न वायरल करें। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed