फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Man Commit Suicide after wife filed divorce case in court

फतेहाबाद: पत्नी ने अदालत में दायर किया तलाक का केस, समन मिलने से आहत पति ने जान दी 

Fri, 25 Feb 2022 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Feb 2022 11:08 PM IST
सार

गांव धांगड़ निवासी हनुमान सिंह ने बताया कि उसके बेटे की शादी मार्च 2015 में राजस्थान के गांव महलसरा निवासी सुमनलता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद नागेश्वर और सुमनलता के बीच अनबन रहने लगी।

विज्ञापन
Fatehabad: Man Commit Suicide after wife filed divorce case in court
आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पत्नी द्वारा अदालत में तलाक का केस डालने के बाद समन मिलने से आहत गांव धांगड़ निवासी व्यक्ति ने अपनी ढाणी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार से घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक 30 वर्षीय नागेश्वर की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें नागेश्वर ने उसकी मौत के लिए ससुर जगदीश, साले कुलदीप सहित छह लोगों को जिम्मेदार बताया था। सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा और उक्त सभी छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव धांगड़ निवासी हनुमान सिंह ने बताया कि उसके बेटे की शादी मार्च 2015 में राजस्थान के गांव महलसरा निवासी सुमनलता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद नागेश्वर और सुमनलता के बीच अनबन रहने लगी। सुमनलता मायके भी चली गई। इसके बाद कई बार पंचायतें हुईं और मायके गई सुमनलता को परिवार के बीच बातचीत करके लाया गया। हनुमान सिंह ने बताया कि बाद में परिवार में झगड़े बढे़ तो नागेश्वर और उसकी पत्नी को बेदखल कर दिया गया, वे दोनों उनसे अलग रहने लगे। 
विज्ञापन


2021 में सुमनलता नागेश्वर के साथ पंचायती तौर पर साथ न रहने की बात लिखकर घर छोड़कर अपने मायके चली गई और मायके जाकर नागेश्वर के साथ तलाक के लिए केस डाल दिया। हनुमान सिंह ने बताया कि तलाक के केस की सुनवाई को लेकर एक समन गुरुवार को नागेश्वर को मिला, जिसके अनुसार 29 मार्च को अदालत में सुनवाई होनी है। गुरुवार की रात को नागेश्वर ढाणी में अकेला था। सुबह चाय के लिए उसको फोन किया गया तो उसने कॉल नहीं उठाई। कॉल नहीं उठाने पर ढाणी में गए तो अंदर से गेट बंद था और बरामदे में नागेश्वर फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागेश्वर की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें नागेश्वर के हवाले से अपनी मौत के लिए ससुर जगदीश, साले कुलदीप सिंह, संतलाल कड़वासरा, जितेंद्र, विकास, संदीप सहित छह लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया गया।

पुलिस ने मृतक नागेश्वर के पिता हनुमान सिंह की शिकायत पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। -यादविंद्र सिंह, प्रभारी, सदर थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed