फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Who was told fake diesel, it was mineral oil, the administration has approval

जिसे बताया था नकली डीजल, वह था मिनरल ऑयल, प्रशासन की है स्वीकृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Who was told fake diesel, it was mineral oil, the administration has approval
भूना। गांव बुवान में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से मारे छापा में नकली डीजल का कारोबार बताकर गोदाम सील करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। तेल कारोबारी ने तेल बेचने की मंजूरी से लेकर हजारों लीटर मिनरल तेल के पक्के बिल सहित दस्तावेज मीडिया के सामने रखे। तेल कारोबारी ने अवैध तरीके से तेल का कारोबार करने के आरोपों को भी गलत बताया है। तेल कारोबारी अरहंत कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की मौजूदगी में अधिकारियों की टीम ने जो मौके पर मिले तेल को नकली डीजल बताया था, वह मिनरल तेल है। जो सरकारी नियमों के अनुसार ही पिछले तीन वर्षों से उसके पास सप्लाई हो रहा है। मिनरल तेल कारोबार में सरकार को लाखों रुपये का जीएसटी टैक्स भी भुगतान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो तेल का कारोबार पिछले कई सालों से चल रहा है, उसका पूरा रिकॉर्ड कंपनी व सरकारी अधिकारियों से लिया जा सकता है।
विज्ञापन

कारोबारी बोले- छापे से डर गया था, इसलिए कागजात नहीं दिखा पाया
गुरमेहर नेशनल ट्रेडर्स बुवान के संचालक अरहंत कुमार का कहना है कि 15 दिसंबर की रात को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ अधिकारियों की टीम ने अचानक छापा मारा। इससे वह बुरी तरह डर गया। इसलिए मिनरल तेल कारोबार की मंजूरी व तेल के स्टॉक का विवरण नहीं दिखा पाया। उन्होंने कोई भी गैरकानूनी काम नहीं किया है। गौरतलब है कि इस मामले में 17 दिसंबर की सुबह तेल कारोबारी अरहंत कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस भी दर्ज किया गया। उसी दिन देर रात्रि को सीएम फ्लाइंग एवं अधिकारियों द्वारा सील करने के बाद तेल चोरी करने के आरोप में चोरी का केस भी दर्ज किया जा चुका है। इस मामले में हेड कांस्टेबल निर्मल सिंह को सस्पेंड भी कर दिया गया था।
विज्ञापन

इन्होंने दी हुई है मंजूरी
तेल कारोबारी अरहंत कुमार ने जो मंजूरी पत्र दिखाया है, उसमें दमकल विभाग, लोक निर्माण विभाग, कंट्री एंड टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट एवं एमओएसटी, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर की एनओसी के बाद 16 जुलाई 2018 को सुपर केरोसिन ऑयल वितरण के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट फतेहाबाद के ऑर्डर दिए हुए हैं। तेल कारोबार स्थल का पूरा नक्शा भी साथ संलग्न किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तेल कारोबारी अरहंत कुमार ने अभी तक पुलिस के समक्ष कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है। अगर दस्तावेज सही है तो उनकी जांच प्रक्रिया के बाद उच्च अधिकारियों की राय ली जाएगी।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed