फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Where BJP MLAs of Fatehabad campaigned, the party got defeated

फतेहाबाद के भाजपा विधायकों ने जहां किया प्रचार, वहां मिली पार्टी को हार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Where BJP MLAs of Fatehabad campaigned, the party got defeated
फतेहाबाद। पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जिले के दोनों विधायकों को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई। दोनों भाजपा विधायकों ने जिन सीटों पर प्रचार किया था, वहां भी पार्टी जीत हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि, पूरे पंजाब में ही भाजपा व उसके सहयोगी दलों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। मगर प्रदेश के साथ लगते सूबे की सियासत का रोमांच यहां भी बना हुआ था। वीरवार को आए नतीजों के साथ ही आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भाजपा हाईकमान द्वारा फतेहाबाद से विधायक दुड़ाराम की सरदूलगढ़ विधानसभा जबकि रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा की राजपुरा विधानसभा में ड्यूटी लगाई गई थी। सरदूलगढ़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह बनावाली ने जबकि राजपुरा विधानसभा सीट से भी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार नीना मित्तल ने जीत हासिल की है। पंजाब की सीमा के साथ सटा होने के चलते रतिया क्षेत्र में भी पंजाब चुनाव की पूरी हलचल रही है। पंजाब की बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में रतिया क्षेत्र का काफी दबदबा रहा है। बुढलाडा से दूसरी बार आम आदमी पार्टी की टिकट पर विधायक चुने गए प्रिंसिपल बुधराम मूल रूप से रतिया के निवासी हैं। पंजाब में अध्यापक की नौकरी मिलने पर काफी समय पहले वह बुढलाडा शिफ्ट हो गए थे।
विज्ञापन

पंजाब की जीत को भुनाने का प्रयास करेंगे आप नेता
पंजाब में जीत के सहारे अब आम आदमी पार्टी के नेता हरियाणा में सियासी जमीन बनाने का प्रयास करेंगे। खासकर, पंजाब के साथ लगती रतिया, टोहाना विधानसभा में जोर लगाने का प्रयास करेंगे। पंजाब की प्रचंड बहुमत के साथ मिली जीत ने फतेहाबाद के आप कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यूपी जैसे बड़े राज्य सहित पांच में से चार प्रदेशों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल कर सत्ता में पुन: वापसी की है। यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। पंजाब के हालात अलग थे, लेकिन वहां भी इस बार पार्टी पहले से ज्यादा सीटों पर लड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में सफल रही है।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed