फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When we landed at the new bus stand, the students blocked the way

नए बस स्टैंड पर उतारा तो विद्यार्थियों ने किया रास्ता जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
When we landed at the new bus stand, the students blocked the way
खाली नजर आ रहा पुराना बस स्टैंड। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नए बस स्टैंड से बसों की आवाजाही शुरू होने के बाद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों की बसों से आए विद्यार्थी नए बस स्टैंड पर उतारे जाने से भड़क गए। विद्यार्थियों ने हिसार रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 15 से 20 मिनट तक विद्यार्थी बस स्टैंड का गेट बंद करके रोष जताते रहे। इससे रोड पर वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने मौके पर आकर विद्यार्थियों को समझाया और उन्हें सिटी बसों में बैठाकर पुराने बस स्टैंड तक पहुंचाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 4 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कांफ्रेंस से उद्घाटन के बाद नए बस स्टैंड को शुरू कर दिया गया है। अब बसों को शहर के बीच से ले जाने की बजाय बाईपास से ले जाया जा रहा है। वहीं, पुराना बस स्टैंड खाली नजर आने लगा है। बता दें कि पुराने बस स्टैंड पर बने रोडवेज विभाग की अलग-अलग शाखाओं के 60 फीसदी तक कार्यालयों को नए बस स्टैंड पर शिफ्ट कर दिया गया है। महाप्रबंधक सहित अधिकांश अधिकारियों ने भी नए बस स्टैंड स्थित कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया है। हालांकि, कार्यशाला को पुराने बस स्टैंड पर ही रखा जाएगा।
विज्ञापन

सिटी बसों में मान्य होंगे विद्यार्थियों के पास
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह के अनुसार सिटी बसों में विद्यार्थियों के पास मान्य होंगे। ग्रामीण रूटों से आने वाली बसों में विद्यार्थियों को नए बस स्टैंड पर ही उतारा जाएगा। वहां से उन्हें सिटी बसों में सवार होकर पुराने बस स्टैंड तक का सफर तय करना होगा। जिन विद्यार्थियों के रोडवेज बसों के पास बने हुए हैं, उनका सिटी बसों में किराया नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 से 10 रुपये है सिटी बस का किराया
पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने पांच सिटी बसें चलाई है। इन सिटी बसों में 5 रुपये से लेकर 10 रुपये तक किराया तय किया गया है। अगर नए बस स्टैंड से सवारी आधे रास्ते में उतरती है, तो उससे पांच रुपये किराया लिया जाएगा। पूरी दूरी के 10 रुपये देने होंगे।

कोट
विद्यार्थियों ने सुबह-सुबह कुछ समय के लिए जाम लगाया था। मगर उन्हें बता दिया गया था कि सिटी बस में उनका किराया नहीं लगेगा। सिटी बसों से वो नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड तक आसानी से जा सकेंगे। यह गलतफहमी दूर होते ही विद्यार्थी शांत हो गए थे।
-शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed