फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When they bring medals, they don't tell us about any party or caste: Sakshi Malik

जब मेडल लेकर आते हैं, तब तो हमें किसी पार्टी या जाति का नहीं बताते : साक्षी मलिक

Wed, 24 May 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
When they bring medals, they don't tell us about any party or caste: Sakshi Malik
फतेहाबाद में किसान सम्मेलन के दौरान लोगों को संबोधित करती अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक। 
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उन्हें धरने पर बैठे हुए एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। मगर, अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से बातचीत की कोई पेशकश नहीं की गई है। अब हमें किसी पार्टी या जाति विशेष का बताया जा रहा है, लेकिन जब हम मेडल जीतकर लेकर आते हैं, तब तो कोई पार्टी या जाति का नहीं बताते।
विज्ञापन

कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक बुधवार को फतेहाबाद की अनाज मंडी में किसान संगठनों की ओर से आयोजित सम्मेलन में लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर साक्षी मलिक ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस मेडल को 15 रुपये का बताया जा रहा है। उसको पाने के लिए हमने कई सालों तक मेहनत की है। खिलाड़ियों के साथ यौन शोषण जैसे गंभीर अपराध के बावजूद केंद्र सरकार बृजभूषण शरण सिंह सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एफआईआर भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई है। वह, काफी पावरफुल आदमी है, इसलिए सरकार आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नारको टेस्ट करवा लो, जो गलत हो उसे तुरंत सजा मिले
साक्षी मलिक ने कहा कि हम भी कह रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह और खिलाड़ियों का नारको टेस्ट करवा लिया जाए। जो भी गलत हो, उसे तुरंत सजा दी जाए। बृजभूषण की मानसिकता खराब हो चुकी है। उनको तो रावण की संज्ञा भी नहीं दी जा सकती। फेडरेशन में से गलत आदमियों को हटाकर सही लोगों को बिठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 मई को नई संसद के सामने पहुंचकर बेटियों का साथ दें
साक्षी मलिक ने कहा कि खाप पंचायतों ने फैसला लिया है कि 28 मई को नई संसद के सामने महापंचायत की जाएगी। फतेहाबाद से भी अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर देश की पहलवान बेटियों का साथ दें। क्योंकि यह न्याय की लड़ाई है। देश की बेटियों को न्याय दिलाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed