{"_id":"677c14cc81fee676a807d0c3","slug":"when-the-school-head-is-on-leave-the-senior-most-teacher-will-get-the-charge-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-127470-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूल मुखिया के अवकाश की स्थिति में अब वरिष्ठतम को मिलेगा कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्कूल मुखिया के अवकाश की स्थिति में अब वरिष्ठतम को मिलेगा कार्यभार
Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूलसंवाद
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी रोकने और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्कूल मुखिया छुट्टी पर होने के दौरान अपने चहेते शिक्षक को कार्यभार नहीं सौंप सकेंगे। उसे यह चार्ज वरिष्ठतम को देना होगा।
यही नहीं अगर स्कूल में शिक्षक देरी से आता है तो विद्यालय मुखिया को लीव रूल के अनुसार कार्रवाई करनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। अब बीईओ ये निर्देश स्कूल मुखियाओं को जारी करेंगे। डीईओ द्वारा पिछले दिनों स्कूलों के किए गए निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देश में रिकॉर्ड प्रबंधन सही न होने पर भी नाराजगी जाहिर की है।
- ये जारी किए गए है निर्देश
- विद्यालय में शिक्षकों से संबंधित छुट्टियों का रिकॉर्ड रखरखाव करने के साथ हाजिरी रजिस्टर में भी इंद्राज करना होगा।
- निदेशालय द्वारा अति आवश्यक सूचना मांगी जाती है तो विद्यालय द्वारा समय पर और सही उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। ये विद्यालय स्तर पर चूक है। अब इसको लेकर स्कूल मुखियाओं को गंभीरता दिखानी होगी।
विज्ञापन
- कुछ शिक्षक विद्यालय में समय अनुसार न आकर देरी से आते हैं, इसलिए विद्यालय मुखियाओं को अब हरियाणा शिक्षा नियमावली लीव रूल के अनुसार कार्रवाई करनी होगी।
- विद्यालय मुखियाओं के द्वारा निदेशालय द्वारा जारी वर्क लोड के अनुसार काम नहीं बांट गया है, इसलिए सही तरीके से इसका आबंटन किया जाए।
- स्कूल मुखिया अध्यापकों को डाक को लेकर ऑन डयूटी भेजते हैं और स्वयं अध्यापक भी व्यक्तिगत काम को लेकर स्कूल समय में कार्यालय में मौजूद होते हैं। अगर ऐसा मिलता है तो कार्रवाई होगी।
- विद्यालय मुखिया अगर किसी कारण से अवकाश पर है तो विद्यालय के वरिष्ठतम अध्यापक को कार्यभार सौपेंगे। कनिष्ठ को कार्यभार नहीं सौंपा जाएगा।
- ये है जिले में स्कूलों की स्थिति
खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल
फतेहाबाद 104 20 16 25 165
भूना 52 4 6 21 83
भट्टूकलां 38 6 5 17 66
टोहाना 67 18 4 20 109
रतिया 92 26 3 24 145
जाखल 33 8 2 9 52
कुल 386 82 36 116 620
- स्कूलों में बेहतर व्यवस्था के प्रयास जारी हैं। जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर भी स्कूलों को अपने स्तर पर अच्छे ढंग से तैयारी करवाने के निर्देश दिए हुए हैं। प्री बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जैसे ही शेड्यूल आएगा उसके अनुसार करवा दी जाएगी। बीईओ को भी स्कूलों में बेहतर व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।