फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the school gate did not open, a video was made and went viral.

Fatehabad News: स्कूल का गेट नहीं खुला तो वीडियो बना किया वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
When the school gate did not open, a video was made and went viral.
गांव बोसवाल में स्कूल के बाहर खड़े विद्यार्थीस्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। गांव बोसवाल के राजकीय हाई स्कूल का गेट न खुलने पर वीरवार सुबह एक ग्रामीण ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि सुबह 7 बजकर 52 मिनट का समय है लेकिन बच्चे बाहर खड़े है और गेट नहीं खोला गया है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई खुद मामले की जांच करने के लिए पहुंची। स्कूल स्टाफ ने बताया कि महिला कर्मचारी सुबह सवा 7 बजे गेट खोल देती है लेकिन तबीयत खराब होने के कारण देरी से खुला है। स्कूल को बदनाम करने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाकर वायरल की गई है। स्कूल इंचार्ज रिंकू ने बताया कि जिस ग्रामीण ने वीडियो बनाकर वायरल की है वह यहां रहते भी नहीं हैं। आमतौर पर स्कूल का गेट सुबह सवा 7 बजे खुल जाता है।
विज्ञापन


-

स्कूल को सिर्फ बदनाम किया जा रहा है : बीईओ

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, मामला संज्ञान में आया है। वीडियो सुबह 7 बजकर 52 मिनट की है। जबकि स्कूल खुलने का समय आठ बजे का समय है। एक कर्मचारी है जो कि पहले आ जाता है लेकिन किसी कारण से वह नहीं पहुंच पाया। वीडियो वायरल करके बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विजय कुमार, बीईओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed