{"_id":"68c6fa661697861edc07cd6d","slug":"when-the-cm-asked-for-an-answer-in-the-vc-the-road-in-front-of-the-school-started-being-built-officers-arrived-to-investigate-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140290-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मुख्यमंत्री सैनी ने वीसी में जवाब मांगा तो बनने लगी स्कूल के सामने की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मुख्यमंत्री सैनी ने वीसी में जवाब मांगा तो बनने लगी स्कूल के सामने की सड़क
Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएमश्री स्कूल के सामने बनाई जा रही सड़क संवाद
फतेहाबाद। रतिया गेट पर पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने टूटी सड़क के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों से जवाब मांगा तो निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां तक सीएम की कार्रवाई के बाद नगर परिषद के अधिकारी जांच करने के लिए भी पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे तो लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, आखिर में कार्यकारी अभियंता को ये कहकर शांत करवाना पड़ा कि तीन इंची माल और डलवा दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर 14 फरवरी को शिकायत की गई कि अक्तूबर में सड़क बनाई गई और वह टूट गई है। मामले में शिकायत के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया का हवाला देकर ठंडे बस्ते में डाल दिए।
पिछले दिनों सीएम ने मामले में जब नगर परिषद अधिकारियों से जवाब मांगा तो स्पेशल रिपेयर के टेंडर के तहत सीसी रोड बनाने का काम शुरू करवा दिया गया। शनिवार शाम को नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता, मार्केटिंग बोर्ड और पंचायती राज विभाग के अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में सीएम को भेजे जवाब में अधिकारियों ने कहा है कि अक्तूबर 2024 में निर्माण कार्य नहीं हुआ था। आमजन की समस्या को देखते हुए बेस डलवाया गया था। इसका भुगतान भी ठेकेदार को नहीं किया गया है। निर्माण के लिए ई टेंडरिंग में समय लग गया। बताया जा रहा है कि नगर परिषद ने अब विशेष मरम्मत कार्य के तहत लगाए गए टेंडर के तहत निर्माण कार्य शुरू करवाया है।
-
लोग बोले, गुणवत्ता में कमी
जांच करने पहुंचे अधिकारियों को मौके पर पहुंचे लोगों ने कहा कि सीसी की परत कमजोर है जो कि टूट जाएगी। इस पर कार्यकारी अभियंता ने ये कहा कि इस पर तीन इंच माल और डलवा देंगे। इससे सड़क की गुणवत्ता भी और बढ़ जाएगी और मजबूरी बनी रहेगी।
-
सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। पहले कोई निर्माण नहीं हुआ था। टेंडर प्रक्रिया के चलते काम शुरू होने में समय लगा है।
-ज्ञान प्रकाश, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, फतेहाबाद।