फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the bus to Sardulgarh did not run, passengers blocked the bus stand's gate

Fatehabad News: सरदूलगढ़ के लिए नहीं चली बस तो यात्रियों ने बंद किया अड्डे का द्वार

Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
When the bus to Sardulgarh did not run, passengers blocked the bus stand's gate
मामले की जानकारी देते हुए गुस्साए यात्री :संवाद
रतिया। सरदूलगढ़ जाने वाली पीआरटीसी बस शाम 6:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना नहीं हुई तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। काफी देर इंतजार के बाद यात्रियों ने नए बस अड्डे का मुख्य गेट बंद कर विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यात्री अशोक, सतगुरु और सतनाम ने बस सेवा नियमित करने की मांग करते हुए परिवहन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यात्रियों ने बताया कि रतिया शहर और आसपास के गांवों में दुकानों व प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले अनेक लोग इसी बस से घर लौटते हैं। निर्धारित समय बीतने के काफी देर बाद भी बस रवाना नहीं हुई।
विज्ञापन

यात्रियों का आरोप था कि उन्हें बस के संचालन के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बस नियमित रूप से निर्धारित समय पर नहीं चल रही है। कई बार इसका रूट रद्द कर दिया जाता है या बस के दूसरे मार्ग पर जाने की बात सामने आती है। इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने कहा कि आसपास के गांवों से काफी लोग रतिया में काम करने आते हैं। उनका काम शाम छह बजे के बाद खत्म होता है। ऐसे में 6:30 बजे की बस उनके लिए बेहद जरूरी है। बस नहीं मिलने पर उन्हें निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि वे पिछले दो-तीन दिनों से इस समस्या पर रोष जता रहे हैं।
सुनवाई नहीं होने पर उन्हें धरना देने और गेट बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। गेट बंद होने से कुछ समय के लिए अन्य बसों का आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर बस अड्डा अधिकारी राजकमल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर लोग मान गए।

अड्डा इंचार्ज राजकमल ने बताया कि रतिया-सरदूलगढ़ मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसें नियमित चल रही हैं। पर पिछले कुछ दिनों से पीआरटीसी की बस निर्धारित समय पर नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हुई है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। यात्रियों ने मांग की कि निर्धारित टाइम-टेबल के अनुसार बस का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।

मामले की जानकारी देते हुए गुस्साए यात्री :संवाद

मामले की जानकारी देते हुए गुस्साए यात्री :संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed