फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the brother protested against the molestation of his sister, the youths beat him up.

Fatehabad News: बहन से छेड़छाड़ का भाई ने किया विरोध तो युवकों ने पीटा

Sun, 16 Apr 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
When the brother protested against the molestation of his sister, the youths beat him up.
फतेहाबाद। शहर की एक कॉलोनी निवासी बारहवींं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने पर उसके भाई द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसकी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मामले में महिला थाना पुलिस ने तीन आरोपी युवकों व 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पेपर देकर वापस घर लौट रही थी तो मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन बेटी ने घर पर नहीं बताया। इसके बाद करीब पांच दिन पहले उनकी बेटी छत पर पानी की टंकी साफ कर रही थी तो आरोपी तीनों युवकों ने उनके मकान के साथ लगते खाली प्लाॅट में आकर उसे अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। उसने देखा तो युवक भाग गए। इस बारे में लड़की के भाई को पता लग गया और उसने तीनों आरोपी युवकों को इस बारे में कहा तो तीनों ने 10-12 युवक बुलाकर लाठी-डंडों से उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed