फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When shopkeepers protested against the team that went to remove encroachment, they launched a campaign with force

Fatehabad News: अतिक्रमण हटाने गई टीम का दुकानदारों ने किया विरोध

Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
When shopkeepers protested against the team that went to remove encroachment, they launched a campaign with force
नगर परिषद टीम धर्मशाला रोड पर पुलिस टीम को साथ लेकर अतिक्रमण हटाते हुएसंवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद ने बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम जब थाना रोड पर अतिक्रमण हटाने लगी तो कुछ दुकानदारों ने विरोध कर दिया। इसके चलते टीम बस स्टैंड चौकी में पहुंची और पुलिस फोर्स मांगी।
विज्ञापन


पुलिस टीम मिलने के बाद नगर परिषद कर्मचारियों ने धर्मशाला रोड, संन्यास आश्रम रोड, महाराजा अग्रसेन चौक व थाना रोड से अतिक्रमण हटवाया और सामान जब्त कर लिया। बता दें कि नगर परिषद द्वारा पिछले करीब 15 दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन


इसी के तहत बुधवार सुबह टीम एसआई राहुल के नेतृत्व में थाना रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। यहां पर कुछ दुकानदारों व कर्मचारियों के बीस बहस हो गई। मामला बढ़ता देख कर्मचारी चौकी में पहुंचे और यहां से करीब 10 से 12 पुलिसकर्मियों को साथ लेकर धर्मशाला रोड पर दुकान के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हंस मार्केट में नहीं लगी रेहड़ियां

नगर परिषद प्रशासन की कार्रवाई के चलते बुधवार को हंस मार्केट में रेहड़ियां नहीं लगी। मंगलवार को रेहड़ी संचालक हंस मार्केट में जगह देने की मांग को लेकर मिले थे। लेकिन इस दौरान ईओ सुरेंद्र कुमार ने मना कर दिया था और स्पष्ट कहा था कि किसी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे।

- शहर के धर्मशाला रोड से अतिक्रमण हटवाया गया है। इस दौरान पुलिस कर्मचारी भी साथ मौजूद रहे। नगर परिषद की तरफ से ये अभियान जारी रहेगा।

- राहुल कुमार, एसआई, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed