फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When MP reached Disha's program, work in Tehsil office remained closed for four hours

Fatehabad News: दिशा कार्यक्रम में पहुंचीं सांसद सैलजा तो तहसील कार्यालय में 4 घंटे बंद रहा काम

Tue, 25 Feb 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
When MP reached Disha's program, work in Tehsil office remained closed for four hours
फतेहाबाद के तहसील कार्यालय में काम न होने के चलते इंतजार करते हुए लोगसंवाद
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में मंगलवार को सांसद कुमारी सैलजा ने पहली बार दिशा की बैठक ली। बैठक के चलते लघु सचिवालय की मुख्य बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया और जनरेटर के साथ सप्लाई को शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह सब इसलिए किया गया ताकि बैठक के दौरान कहीं बिजली कट न लग जाए और सांसद के गुस्से का शिकार न होना पड़े। जनरेटर से सिर्फ वो ही सप्लाई चली जिसके कनेक्शन थे। अधिकारियों को भी बिजली सप्लाई पर भरोसा नहीं था। वहीं मुख्य बिजली सप्लाई बंद होने से तहसील कार्यालय में काम सुबह 11 बजे कामकाज ठप हो गया।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय में एफिडेविट बनवाने संबंधित काम के लिए आए लोगों को चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। कंप्यूटर बंद होने से कर्मचारी भी बेबस नजर आए। सोमवार को नायब तहसीलदार के न होने के कारण कामकाज बाधित रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कर्मचारी बोले बैठक खत्म होगी तो बंद होगा जनरेटर

वहीं लघु सचिवालय के बनाए गए कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने बताया कि बैठक के चलते सुबह 11 बजे पावर सप्लाई बंद करके जनरेटर से जोड़ा गया है। जब तक बैठक चलेगी तब तक सप्लाई जनरेटर से ही दी जाएगी। वहीं दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर बैठक खत्म होने के बाद मुख्य बिजली सप्लाई शुरू की गई और तहसील कार्यालय में काम शुरू हो पाया।

रोजाना आते हैं 80 से 100 लोग काम करवाने
तहसील कार्यालय के रोजाना 80 से 100 लोग दस्तावेजों से संबंधित काम के लिए आते है। इसमें मुख्य तौर पर विवाह पंजीकरण, जमीन ट्रांसफर संबंधित काम, तकसीम, नए बिजली कनेक्शन लेने के लिए एफिडेविट, आय प्रमाण पत्र आदि काम होते हैं। जिसमें तहसीलदार के हस्ताक्षर होने के बाद दस्तावेज जारी होते हैं।
-

विवाह पंजीकरण करवाने को लेकर तहसील कार्यालय में आए थे, लेकिन सुबह 11 बजे से बिजली सप्लाई बंद है और काम नहीं हो रहे हैं। पहले भी कई बार आ चुके हैं लेकिन अब बिजली नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

- दिनेश कुमार, खजूरी जाटी

-

आयुष्मान संबंधित एफिडेविट तहसील कार्यालय से बनवाना था। सुबह 10 बजे से आकर इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि बिजली नहीं है, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रशासन को कुछ व्यवस्था करनी चाहिए।


- मांगेराम, निवासी फतेहाबाद।

-

जमीन संबंधित काम के लिए लघु सचिवालय आए थे। एफिडेविट बनवाने के लिए फोटो होनी थी लेकिन कंप्यूटर न चलने के कारण परेशानी हो रही है। काम नहीं हुआ, अब बुधवार को फिर से काम के लिए आना पड़ेगा।

- मोनू कुमार, गांव चिंदड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed