फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When I dialled the number of the bus stand post, the answer was that I am a Hisar CIA employee.

बस स्टैंड चौकी के नंबर पर फोन मिलाया तो जवाब मिला मैं हिसार सीआईए कर्मी हूं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
When I dialled the number of the bus stand post, the answer was that I am a Hisar CIA employee.
फतेहाबाद वेबसाइट पर अफसरों के नाम और संपर्क सूची - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कहीं पर कोई घटना होती है या पुलिस को सूचना देनी है तो बस स्टैंड चौकी और हुडा चौकी इंचार्ज के सरकारी मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास मत करना, क्योंकि दोनों ही सरकारी नंबर यहां के इंचार्ज के पास नहीं है। जबकि पुलिस विभाग के कागजों में हुडा चौकी और बस स्टैंड चौकी प्रभारी के सरकारी नंबर चल रहे हैं जबकि हकीकत ये है कि छह माह से ज्यादा समय ये सरकारी नंबर बंद हैं। जबकि शहर के अंदर ये दोनों ही चौकी महत्वपूर्ण है और इंचार्ज के पास सरकारी नंबर ही नहीं ही नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन

हकीकत ये भी है कि चौकी प्रभारियों को अपने पर्सनल नंबर का प्रयोग करना पड़ रहा है। जबकि आमजन के पास इंचार्ज के सरकारी मोबाइल नंबर है। अभी हाल ही में पुलिस विभाग द्वारा सूची अपडेट की गई है उसमें भी संबंधित नंबर अपडेट किए गए हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौकी नंबर पर बोल रहे सीआईए हिसार कर्मचारी
फतेहाबाद के बस स्टैंड के पास स्थित चौकी का सरकारी मोबाइल नंबर 8814011727 है। इस नंबर पर कॉल की जाती है तो सामने वाला खुद को सीआईए हिसार कर्मचारी बताता है और कहता कि ये नंबर उन्हें मिला हुआ है। बता दें कि शहर की बस स्टैंड चौकी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बस स्टैंड के आसपास का क्षेत्र के अलावा सिरसा रोड, मॉडल टाउन, भट्टू रोड, अनाजमंडी, हंस मार्केट, कबीर बस्ती, अस्पताल क्षेत्र का एरिया भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुडा पुलिस चौकी का नंबर ही बंद
शहर के भूना रोड स्थित हुडा पुलिस चौकी हुडा सेक्टर तीन, लघु सचिवालय, भूना रोड, अशोक नगर आदि क्षेत्र को कवर करती है। लेकिन जानकर हैरानी होगी यहां पर जारी सरकारी मोबाइल नंबर 8814011724 है जो कि बंद है। ये नंबर एक या दो दिन से नहीं बल्कि पिछले करीब 6 माह से भी ज्यादा समय से बंद है। शनिवार को लैंडलाइन नंबर 01667230222 पर भी दो बार संपर्क किया गया लेकिन घंटी जाने के बावजूद नहीं उठाया गया।
वर्ष 2018 के बाद प्रशासन अधिकारियों की संपर्क सूची भी अपडेट नहीं
फतेहाबाद की सरकारी वेबसाइट पर प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर वर्ष 2018 के बाद अपडेट नहीं किए गए है। फतेहाबाद डॉट एनआइसी डॉट इन पर अफसरों के मोबाइल नंबर की जो सूची डाली गई है वह एक अप्रैल 2018 की है। इस सूची के मुताबिक फतेहाबाद के डीसी नरहरि सिंह बांगड है और एसपी राजेश कुमार है जबकि बता दें कि दोनों ही अधिकारी बदल चुके हैं। यानि वेबसाइट पर संपर्क सूची के अलावा अफसरों के बारे में भी गलत जानकारी दी जा रही है।
भट्टू रोड पर लड़ाई-झगड़ा हो रहा था, इसको लेकर बस स्टैंड चौकी इंचार्ज के सरकारी नंबर पर संपर्क किया लेकिन उस पर कोई और व्यक्ति बोला और कहा कि वह सीआईए हिसार से बोल रहा है।
- रवि कुमार, निवासी अग्रवाल कॉलोनी
अशोक नगर में कुछ लोग हुड़दंगबाजी कर रहे थे, इस संबंध में हुडा चौकी इंचार्ज के नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन फोन नहीं मिला और लैंडलाइन नंबर भी नहीं उठाया गया।
- बलदेव कुमार, निवासी खेमाखाती रोड
बस स्टैंड चौकी में कार्यभार संभालने से पहले नंबर बंद है, इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है जल्द नंबर अलॉट हो जाएगा। फिलहाल चौकी में लैंडलाइन नंबर है।

- रिसाल सिंह, बस स्टैंड चौकी प्रभारी
दोनों चौकी प्रभारी के नंबर बंद है, इस संबंध में सोमवार के बाद ठीक करवा दिया जाएगा। ये जरूरी है। जिन भी कारणों से नंबर बंद है, उसे ठीक करवाकर शुरू करवा दिया जाएगा।
- जगदीश कुमार, शहर थाना प्रभारी
जानकारी में ये मामला अभी आया है, सोमवार के बाद वेबसाइट पर अफसरों की जो सूची है उसे चेक किया जाएगा और गलत है तो ठीक करवाया जाएगा।
- रमेश कुमार, डीआईओ, एनआईसी

फतेहाबाद की बस स्टैंड पुलिस चौकी।

फतेहाबाद की बस स्टैंड पुलिस चौकी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed