फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When he did not leave his friendship, he opened fire in the air, case registered against three accused

Fatehabad News: दोस्ती नहीं छोड़ी तो किया हवाई फायर, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
When he did not leave his friendship, he opened fire in the air, case registered against three accused
फतेहाबाद। शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला में रंजिश के चलते गली के मोड़ पर खड़े दो दोस्तों को देख हवाई फायर कर दिया गया। मामले में शहर पुलिस ने गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी शमशेर सिंह की शिकायत पर आरोपी जंटी, सुरेंद्र और रवि उर्फ मोटा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शमशेर सिंह ने बताया कि उसकी दोस्ती गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी जसप्रीत उर्फ जस्सी के साथ है। जसप्रीत उर्फ जस्सी की कुछ दिन पहले गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी जंटी के साथ कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि आरोपी जंटी ने उसे कहा कि जसप्रीत उर्फ जस्सी का साथ छोड़ दे। 23 अप्रैल की शाम को जसप्रीत उर्फ जस्सी के साथ गली के मोड़ पर खड़ा था तो बुलेट मोटरसाइकिल पर आरोपी जंटी, सुरेंद्र और आजाद नगर निवासी रवि उर्फ मोटा आए और हाथ में लिए हुए पिस्तौल से डराने की नियत से हवाई फायर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed