फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When canal water was caught stolen, the hotel operator beat the water supply worker

Fatehabad News: नहरी पानी चोरी पकड़ी तो होटल संचालक ने वाटर सप्लाई कर्मचारी को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
When canal water was caught stolen, the hotel operator beat the water supply worker
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दा​खिल कर्मचारी
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में नहर के पास बने एक होटल के संचालक और उसके कर्मचारियों द्वारा वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पानी चोरी के लिए लगाई गई मोटर पकड़ी तो जान बूझकर मोटर में करंट छोड़ दिया, जिससे उसे करंट का झटका लगा और वह 10 फीट दूर जा गिरा। घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन घायल सुशील ने बताया कि वह धांगड़ में वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत है और बड़ोपल नहर के पास पानी टैंक ओवरफ्लो की शिकायत पर सफाई के लिए टीम समेत गया था। वहां पता चला कि धांगड़ जा रही वाटर सप्लाई की लाइन में मोटर लगाकर होटल संचालक पानी चोरी कर रहा था, जिस पर उन्होंने जेई को फोन करके मामले की सूचना दी तो उन्होंने निर्देश दिए कि मोटर को उखाड़ कर ले आओ। जब वह मोटर निकाल रहा था कि होटल के कर्मचारी जानबूझकर मोटर चला दी, जिससे उसे करंट लग गया और वह दूर जा गिरा। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि बाद में होटल संचालक कुछ लोगों के साथ मौके पर आया और उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह टीम ने उसे आरोपियों से बचाया।
विज्ञापन

कोट
मामले में शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ जो कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
-रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed