फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When a student fainted while giving a presentation, the chief guest himself sprinkled water on her face

Fatehabad News: प्रस्तुति देते समय छात्रा हुई बेहोश तो मुख्य अतिथि ने मुंह पर छिड़का पानी

Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
When a student fainted while giving a presentation, the chief guest himself sprinkled water on her face
मंच के सामने प्रस्तुति देते हुए बेहोश होती स्कूली छात्रा। संवाद
टोहाना। शहर के डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धूमन सिंह ने शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन

जब राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जा रहा था तो 11वीं कक्षा की छात्रा पारुल प्रस्तुति खत्म होते ही बेहोश होकर मंच के सामने गिर गई। इस पर मुख्य अतिथि धूमन सिंह व एसडीएम प्रतीक हुड्डा छात्रा के पास पहुंचे और उसके मुंह पर पानी की छींटे मारकर होश में लाए तथा पानी पिलाया गया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद वही छात्रा फिर से बेहोश हो गई। इस पर लघु सचिवालय परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा लगाए जा रहे रक्तदान शिविर में पहुंचे डॉ. शिव सचदेवा व नागरिक अस्पताल की नर्सिंग टीम ने छात्रा को प्राथमिक सहायता दी। जिसके बाद वह ठीक हो गई। छात्रा को दूध व चाय पिलाई गई। 11वीं कक्षा की छात्रा पारुल गांव इंदा छोई की रहने वाली है। वह घर से खाली पेट आई थी। जिसके चलते वह परफॉर्मेंस देने के बाद बेहोश होकर गिर गई थी। छात्रा की स्थिति अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed