{"_id":"67b0d9d599c7fa57ea0c8838","slug":"when-a-case-was-registered-against-the-former-deputy-head-of-the-city-council-and-three-shopkeepers-he-folded-his-hands-and-apologized-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129409-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मामला दर्ज हुआ तो चारों आरोपियों ने सफाईकर्मियों से हाथ जोड़ मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मामला दर्ज हुआ तो चारों आरोपियों ने सफाईकर्मियों से हाथ जोड़ मांगी माफी
Sat, 15 Feb 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में कर्मचारियों के साथ हाथापाई मामले में मामला दर्ज होने के बाद माफी मांगते हुए आरोपी
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन की टीम के साथ हाथापाई और गाली-गलौज मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं तीन घंटे बाद ही आरोपियों ने शाम को धरनास्थल पर पहुंचकर नगर परिषद कर्मचारियों से माफी मांग ली। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया।
बता दें कि शहर के पुरानी सब्जी मंडी में दुकानों पर पॉलिथीन बेचने को लेकर कार्रवाई करने गई नगर परिषद प्रशासन की टीम के साथ हाथापाई और गाली-गलौज मामले ने तूल पकड़ लिया था। इस मामले में शनिवार को नगर परिषद कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने सफाई का काम बंद रखा और डोर टू डोर कचरा उठान का काम भी नहीं हुआ।
दोपहर को शहर पुलिस ने कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर आरोपी नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रधान किशोरी लाल नारंग, दुकानदार कालू, मोनू परवाना, अनिल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ, तो तीन घंटे बाद ही शाम को तीनों आरोपियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर नगर परिषद कर्मचारियों से माफी मांगी।
विज्ञापन
हालांकि इससे पहले करीब डेढ़ घंटे तक उपप्रधान सविता टुटेजा की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बीच बैठक हुई। बैठक में आरोपी पक्ष कमरे में ही माफी मांगने को तैयार हुआ लेकिन कर्मचारी धरनास्थल पर माफी मांगने पर अड़े रहे। इसके बाद चारों आरोपियों ने धरनास्थल पर आकर माफी मांगी तो कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया।
- पॉलिथीन चालान काटने को लेकर हुआ था विवाद
बता दें कि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मामले में ईओ को शिकायत दी थी, इसके बाद शनिवार को ईओ ने शहर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया गया है कि कर्मचारी 14 फरवरी को एकल उपयोग प्लास्टिक के चालान व अतिक्रमण हटाने के लिए पुरानी सब्जी मंडी में गए थे। टीम जब कालू डिस्पोजल स्टोर पर पहुंची तो वहां एकल उपयोग प्लास्टिक की काफी मात्रा पाई गई। इस पर टीम जब चालान करने लगी तो दुकानदार ने गाली-गलौच कर टीम के साथ हाथापाई करने लगा। इस दौरान वहां आसपास के दुकानदार भी एकत्रित हो गए और टीम पर दबाव बनाकर हाथापाई की। कर्मचारी जब धरने पर बैठे थे तो आरोपी किशोरी लाल नारंग द्वारा कुछ लोगों को भेजकर उन पर हमला करवाया है।
-नगर परिषद कार्यालय में दुकानदारों के आने बाद बिगड़ा था मामला
पुरानी सब्जी मंडी में कार्रवाई के लिए नगर परिषद प्रशासन के अलावा प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम भी शामिल थी। हंगामे के बाद नगर परिषद टीम वापस कार्यालय में आ गई थी और इसके बाद धरना शुरू कर दिया था। लेकिन इस दौरान काफी संख्या में दुकानदार पहुंच गए और फिर बहसबाजी हो गई थी। इस दौरान दुकानदारों व कर्मचारियों के बीच हाथापाई हुई थी। दुकानदार कर्मचारियों के खिलाफ ईओ को शिकायत देने के लिए पहुंचे थे।
- 40 टन कचरे का नहीं हुआ उठान
नगर परिषद कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से कामकाज ठप रहा। नगर परिषद कर्मचारियों ने सफाई नहीं की। इसके अलावा न ही डोर टू डोर कचरा उठान के लिए वार्डों मे गाड़ियां गई। 60 किलोमीटर क्षेत्र में निजी एजेंसी को सफाई का जिम्मा दिया गया है वहां भी नहीं हुई। शनिवार को करीब 40 टन कचरे का उठान नहीं हुआ। रविवार को छुट्टी होने के चलते सफाई नहीं होगी और न ही कचरा उठान होगा। ऐसे में सोमवार सुबह तक 80 टन कचरा एकत्रित हो जाएगा।
-
बंद रहा आधार सेंटर :
नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आधार सेंटर भी बंद रहा। इस दौरान आधार कार्ड बनवाने के लिए आए लोग वापस लौट गए। हालांकि अन्य ब्रांचों में शनिवार होने के चलते कामकाज बंद था।
-
एसआई के तबादले के प्रयास की चर्चा पर हुई गहमागहमी :
नगर परिषद के एसआई राहुल के तबादला करवाने के प्रयास की चर्चा को लेकर भी नगर परिषद कार्यालय में पंचायत के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जानबूझकर एसआई राहुल का तबादला करवाया जा रहा है। अधिकारियों के आदेश पर अतिक्रमण हटवाने के लिए कर्मचारी जाते हैं लेकिन बाद में राजनीतिक दबाव में तबादला करवाया जा रहा है।
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, शाम को पंचायत हुई इसमें आरोपियों ने माफी मांगी है। फिलहाल धरना खत्म कर दिया गया है। सोमवार को कर्मचारी पहले की तरफ काम पर लौट आएंगे।
-विजय कुमार, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ।