{"_id":"625c55b975016e6135676a6f","slug":"wheat-was-kept-stock-without-paying-market-fee-fatehabad-news-hsr629349647","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मार्केट फीस दिए स्टॉक रखा था गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मार्केट फीस दिए स्टॉक रखा था गेहूं
विज्ञापन
रतिया में स्टॉक का मिलान करते हुए सीएम फ्लाइंग स्क्वायड टीम के सदस्य।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना/रतिया। टोहाना में शनिवार रात को व रतिया में रविवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने राइस सेलर मिल पर छापा मारा। शनिवार रात टोहाना के सेलर के यहां रिकॉर्ड मिलान के दौरान एक हजार क्विंटल से अधिक गेहूं को पकड़ा गया। यह गेहूं बिना मार्केट फीस दिए अवैध रूप से रखा गया था। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने सेलर पर एक लाख 6 हजार 672 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं रतिया में रविवार को राइस सेलर के वहां 240 क्विंटल गेहूं अधिक मिला, टीम ने सेलर पर 24 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के इंचार्ज इंद्र सिंह ने बताया कि टोहाना की अनाजमंडी में अवैध रूप से गेहूं स्टॉक करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम मंडी के आढ़ती भारत भूषण-वकील चंद की फर्म की जांच की। टीम ने सेलर से गेहूं खरीद के कागजात मांगे, लेकिन वे कागजात नहीं दिखा सके तो टीम ने गेहूं खरीद की जानकारी मांगी। टीम ने जब गेहूं का स्टॉक जांचा तो मार्केट फीस की चोरी करके 1050 क्विंटल गेहूं चंडीगढ़ रोड स्थित सांवरिया राइस मिल्स में रखी गई थी। टीम ने संबंधित फर्म में पर एक लाख 6 हजार 672 रुपये जुर्माना लगाया। जांच अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को रतिया के फतेहाबाद रोड पर गेहूं की कालाबाजारी की गुप्त शिकायत मिलने पर एक राइस मिल में छापे की कार्रवाई की गई। इस दौरान इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, मार्केट कमेटी के सहायक सचिव बलवान सिंह, मंडी सुपरवाइजर राजकुमार भी साथ थे। मामले की सूचना जिला उपायुक्त के पास भी पहुंच गई, उन्होंने भी जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
रतिया में 240 क्विंटल गेहूं मिला कम
रतिया में भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद रोड पर एक राइस मिल में बड़ी मात्रा में गेहूं की कालाबाजारी की जा रही है। जिस पर टीम ने पुलिस अधीक्षक ने इंस्पेक्टर इंद्रसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों के निर्देशों के बाद रविवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने दोपहर बाद फतेहाबाद रोड पर श्री राइस मिल में छापा मारा तो वहां पर हजारों क्विंटल गेहूं खुले में और बैग में भरा हुआ मिला। टीम ने मिल के गेट बंद कर दिए साथ ही राइस मिल संचालकों को राइस मिल के अंदर पड़ी हुई हजारों क्विंटल खुली गेहूं व बैग में भरी हुई गेहूं का रिकॉर्ड मांगा। जिस पर मिल संचालक ने बताया कि यह गेहूं सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीद की गई है और इस गेहूं के मार्केट कमेटी द्वारा गेट पास भी काटे गए हैं। बाद में छापे की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी के सचिव यशपाल मेहता सहायक सचिव निशांत कुमार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह हैफेड एजेंसी से राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। टीम के अधिकारियों ने मार्केट कमेटी अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उक्त गेहूं विभिन्न एजेंसियों की है और बकायदा नियम अनुसार गेट पास भी काटे गए हैं। जिसके बाद टीम ने विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर गेहूं का स्टॉक का मिलान शुरू कर दिया। इस दौरान टीम को 240 क्विंटल गेहूं अधिक मिला, जिसपर अधिकारियों ने 24 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
कोट
गेहूं की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी और उसकी जांच के लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद