फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat procurement being done for 7 days, only five percent off

7 दिन से हो रही गेहूं खरीद, सिर्फ पांच फीसदी उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement being done for 7 days, only five percent off
फतेहाबाद अनाज मंडी में शेड के नीचे लगी गेहूं की ढेरी और बाहर रखी बोरियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। अनाज मंडियों में खरीद शुरू हुए एक सप्ताह बीतने के बाद भी सिर्फ पांच फीसदी ही उठान हो पाया है। उठान की गति बेहद धीमी होने के कारण अनाज मंडी के शेड से लेकर सड़कों तक पर गेहूं की बोरियों के ढेर लग गए हैं। मौसम में बदलाव होने के साथ ही किसानों से लेकर आढ़तियों तक की चिंता बढ़ गई है। उठान नहीं होने को लेकर मार्केट कमेटी के अधिकारी आढ़तियों में कमी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि आढ़ती ऑनलाइन पोर्टल पर रेडी टू लिफ्ट का ऑप्शन क्लिक नहीं कर रहे हैं। इस कारण उठान संबंधी आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। इसको लेकर फतेहाबाद मार्केट कमेटी प्रशासन ने मंगलवार को आदेश भी जारी किए हैं। दरअसल, जिले में अब तक एक लाख पांच हजार 319 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। मगर उठान सिर्फ पांच हजार 843 मीट्रिक टन का ही हो पाया है। आखिरकार डीसी प्रदीप कुमार को फील्ड में उतरना पड़ा। वह अधिकारियों के साथ जायजा लेने अनाज मंडी पहुंचे। खरीद से लेकर उठान तक का जायजा लिया।
विज्ञापन

पहले बारदाना भी देरी से मिला
किसानों का कहना है कि पहले बारदाना भी खरीद एजेंसियों की ओर से दो से तीन दिन की देरी से उपलब्ध करवाया गया। अब बारदाना मिल चुका है तो उठान कार्य में देरी हो रही है। सरकार का दावा है कि उठान में कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन अभी एक सप्ताह होने के बाद भी हालात ऐसे हैं कि कई मंडियों से तो पहले दिन हुई खरीद की बोरियां भी नहीं उठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-खरीद पोर्टल पर देना होता है ब्योरा
प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीद का ब्योरा ई-खरीद पोर्टल पर लिया जाता है। इसी पोर्टल पर गेट पास कटता है। गेहूं खरीदने के बाद तोल होने पर आढ़तियों की ओर से इस पोर्टल पर रेडी टू लिफ्ट का ऑप्शन अप्लाई करना होता है। मगर मार्केट कमेटी अधिकारियों को सूचना मिली है कि काफी आढ़तियों द्वारा इस ऑप्शन का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। इस वजह से गेहूं लिफ्टिंग में समस्या आ रही है।
डीसी बोले- मंडियों में जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए
डीसी प्रदीप कुमार अधिकारियों के साथ अनाज मंडी पहुंचे। उन्होंने फसल खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत न आएं, इसके लिए संबंधित अधिकारी पुख्ता प्रबंध रखें। फसल का एक-एक दाना निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। डीसी ने निर्देश दिए कि फसल खरीद के बाद उठान भी शीघ्र किया जाए। जिले की सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में जाम न लगे। किसी कारण जाम लगने की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी अपडेट रहें।
व्यापार मंडल कार्यालय में सुनी समस्याएं
डीसी ने अनाज मंडी स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में व्यापारियों की समस्याओं को सुना और फसल खरीद व्यवस्था को लेकर उनके सुझाव भी लिए। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान जगदीश भादू, सचिव भागराम, कैशियर ज्ञानचंद उतरेजा, उप प्रधान कृष्ण सचदेवा, सुभाष खुराना, डीएमयूई चरणजीत सिंह, मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया, महावीर सैनी, विजय कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

भट्टू में एसडीएम ने की व्यापारियों के साथ बैठक
उधर, भट्टू में गेहूं खरीद व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाने के लिए मार्केट कमेटी में जिला प्रशासन के अधिकारियों व व्यापारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, एफसीआई हिसार के डीएम अवनी कश्यप ने व्यापारियों को गेहूं खरीद के लिए आपस में तालमेल बनाने के लिए कहा। उन्होंने व्यापारियों के विभिन्न मुद्दों को ध्यान से सुनकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव अमनजीत, व्यापार मंडल प्रधान संजय सिंगला, पूर्व सरपंच बंसीलाल, मार्केटिंग सोसायटी के मैनेजर गुलाब सिंह, वेयर हाउस के मैनेजर राकेश डूडी, प्रमोद गोयल, मुन्ना बंसल, दीपक गर्ग, विक्रम सहित कई लोग मौजूद थे।
कोट
यह सही है कि इस समय उठान प्रक्रिया धीमी है। व्यवस्था बनाने में थोड़ा समय लगा है। एक-दो दिन में उठान संबंधी कार्य में तेजी आएगी।
विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद

फतेहाबाद अनाज मंडी में निरीक्षण करते डीसी प्रदीप कुमार।

फतेहाबाद अनाज मंडी में निरीक्षण करते डीसी प्रदीप कुमार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed