फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat procurement begins, decision on jam deferred

Fatehabad News: गेहूं खरीद शुरू, जाम का फैसला टाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement begins, decision on jam deferred
भूना में डीसी खरीद एजेंसी से संबंधित अधिकारी से गेहूं खरीद डाटा जानकारी लेते हुएस्त्रोत प्रशासन
भूना। गोरखपुर अनाज खरीद केंद्र पर कई दिनों से गेहूं की खरीद बंद होने से नाराज किसानों द्वारा मंगलवार को रोड जाम करने की चेतावनी देने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को डीएफएससी खरीद एजेंसी ने पहले ही दिन करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद कर किसानों के गुस्से को काफी हद तक शांत कर दिया। इसके बाद किसानों ने प्रस्तावित रोड जाम कार्यक्रम रद्द कर दिया।
विज्ञापन




डीसी डॉ. विवेक भारती और एडीसी अनुराग ढालिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित खरीद एजेंसी और मार्केट कमेटी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए और व्यवस्था सुचारू रूप से चलनी चाहिए।
विज्ञापन




किसानों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही थी, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही मार्केट कमेटी के एक कर्मचारी रवि बिश्नोई पर अनावश्यक रूप से परेशान करने के भी आरोप लगाए गए। किसानों और व्यापारियों का कहना था कि नमी का हवाला देकर खरीद प्रक्रिया को रोका जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया में मामला आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं और तुरंत प्रभाव से खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई। मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने बताया कि सोमवार को गोरखपुर में करीब 19,200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है और आगे भी यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी।




उधर, व्यापारी एसोसिएशन भूना के प्रधान सतपाल सिंगला ने उपायुक्त को अवगत कराया कि लिफ्टिंग ठेकेदार की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है, जिसके चलते पिछले वर्ष की भी लाखों रुपये की देनदारी लंबित है। उन्होंने मांग की कि लिफ्टिंग का कार्य स्थानीय व्यापारियों को सौंपा जाए। इस पर डीसी ने अधिकारियों से चर्चा कर उचित समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed