फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wheat for July-August arrived at the depot in June; schedule pending

Fatehabad News: जून माह में डिपो पर पहुंचा जुलाई-अगस्त का गेहूं, शेड्यूल लंबित

Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wheat for July-August arrived at the depot in June; schedule pending
फतेहाबाद। शहर के तहसील चौक ​स्थित राशन डिपो पर नया अनाज उतारते हुए। संवाद
फतेहाबाद। जिले के राशन डिपो पर जून माह में ही जुलाई और अगस्त का गेहूं पहुंच गया है लेकिन इसके वितरण का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अग्रिम व्यवस्था के तहत आगामी दो माह का अनाज डिपो तक भेज दिया है। ऐसे में डिपो संचालक और लाभार्थी वितरण संबंधी आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार गोदामों में बढ़ते स्टॉक का दबाव कम करने और भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसी योजना के तहत आगामी महीनों के कोटे का गेहूं पहले ही राशन डिपो तक पहुंचाया जा रहा है। जिले के अधिकांश डिपो पर निर्धारित मात्रा में अनाज पहुंच चुका है। डिपो संचालकों का कहना है कि गेहूं प्राप्त हो गया है, लेकिन वितरण शुरू करने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। विभाग ने फिलहाल स्टॉक को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद ही लाभार्थियों को राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
गोदामों को खाली करने के लिए भेजा जा रहा अग्रिम अनाज
जिले के राशन डिपो पर अग्रिम अनाज इसलिए भेजा जा रहा है कि फिलहाल विभाग की ओर से जिले में गेहूं का स्टॉक रखने के लिए निजी जगहों को गोदाम बनाया गया है। इन निजी गोदामों से गेहूं को जल्द खाली करने के उद्देश्य से राशन डिपो पर अग्रिम राशन भेजा जा रहा है। हालांकि इस बारे में अधिकारियों कुछ भी बताने से कतरा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले में 6 लाख 35 हजार लाभार्थी
जिले में सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिले में करीब 6,34,908 लाभार्थी है, जिनको सरकार की ओर से राशन दिया जाना है। वहीं 6,04,742 लाभार्थी ऐसे है जिन्हें सरकार की ओर प्रति माह 5 किलो गेहूं दिया जाता है। इसके साथ ही 10,875 परिवार ऐसे है जिन्हें सरकार की ओर से 35 किलो गेहूं प्रति परिवार के हिसाब से दिया जाता है।


:: मुख्यालय से प्राप्त आदेशानुसार जिले के सभी राशन डिपाे पर माह जुलाई और अगस्त का राशन पहुंच चुका है। राशन वितरण को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं आए है। 15 जून तक मई माह में जिन लाभार्थियों ने राशन नहीं लिया है वे भी अब राशन ले सकते है।
- कुशलपाल बूरा, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed