{"_id":"641c84b5ab15a6767a075ad4","slug":"wheat-crop-is-benefiting-due-to-fall-in-temperature-fatehabad-news-c-21-1-87385-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तापमान में गिरावट से गेहूं की फसल को हो रहा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तापमान में गिरावट से गेहूं की फसल को हो रहा फायदा
विज्ञापन
गांव मेहूवाला में खेत में खड़ी गेहूं की पकी फसल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शनिवार को आई बारिश के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। दिन के तापमान में कमी के चलते गेहूं की फसल को इसका फायदा बताया जा रहा है। एक अप्रैल के बाद से गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। कृषि विभाग के अनुसार, मौसम गेहूं के लिए अनुकूल है और यही मौसम रहा तो गेहूं का दाना अच्छा पकेगा। वहीं मौसम विभाग ने भी 25 मार्च तक फिर से बादलवाही व कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।
फतेहाबाद में फरवरी माह के अंत व मार्च माह की शुरूआत में अचानक पड़ी तेज गर्मी से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका हो गई थी। यह वही समय होता है, जब गेहूं का दाना पकने लगता है और उसमें दूध बनता है। गर्मी के कारण गेहूं के दाने का दूध नहीं बनता और दाना सिकुड़ना आरंभ हो जाता है। जिससे गेहूं की पछेती फसल को तो इसका अधिक नुकसान होने की संभावना बन गई थी। लेकिन शनिवार को हुई बारिश व उसके बाद तापमान में आई गिरावट से किसान खुश दिखाई दे रहे हैं। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. भीम सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल है। गेहूं का दाना पक रहा है और इससे किसानों की गेहूं की फसल को फायदा होगा।
अगले दो दिन रहेगी बादलवाही, दिन के तापमान में आएगी कमी
एचएयू हिसार के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान अगले दो दिन तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा बीच-बीच में हल्के बादल व हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 23 मार्च रात से 25 मार्च के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही रहने तथा उत्तर पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है। जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित रहेगी।