{"_id":"6a469fc72509b2e54908bc24","slug":"welfare-benefits-assured-for-the-transgender-community-ban-on-forced-extortion-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-156691-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मंगलामुखियों के लिए बधाई तय, जबरन वसूली पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मंगलामुखियों के लिए बधाई तय, जबरन वसूली पर रोक
Thu, 02 Jul 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक के दौरान मंगलामुखी समाज प्रतिनिधि। संवाद
टोहाना। शादी-विवाह और संतान जन्म जैसे खुशी के मौकों पर मंगलामुखी समाज द्वारा बधाई को लेकर बढ़ती शिकायतों पर प्रदेश व्यापार मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधान राजेंद्र ठकराल की अध्यक्षता में मंगलामुखी प्रमुख महंत रीना और महंत दीपिका के साथ बैठक हुई। बैठक में सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए बधाई राशि तय की गई।
इसमें तय किया गया कि अब निम्नवर्गीय परिवार से 1100 रुपये, मध्यमवर्गीय परिवार से 2100 और उत्तमवर्गीय परिवार से 5100 रुपये ही बधाई ली जाएगी। इससे ज्यादा की मांग या जबरन वसूली नहीं होगी। हां कोई परिवार अपनी मर्जी से ज्यादा देना चाहे तो दे सकता है। मंगलामुखी प्रमुख महंत रीना ने कहा कि यह समाज ही हमारा परिवार है। सबकी खुशी में हमारी खुशी है। हम सबका मंगल चाहते हैं।
फैसले पर संरक्षक रमेश गोयल, युवा विंग अध्यक्ष जोनी मेहता, प्रवक्ता पवन वधवा, नेहरू मार्केट एसोसिएशन प्रधान पवन गिरधर, पार्षद संजय सपड़ा, समाजसेवी गोविंद भूटानी और राजेंद्र बल्ली, उप प्रधान धर्मवीर ग्रेजुएट ने भी सहमति जताई। प्रधान राजेंद्र ठकराल ने शहरवासियों से अपील की कि इस फैसले को सर्व समाज का फैसला मानकर स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी कोई मंगलामुखी जबरन वसूली करता है तो व्यापार मंडल से शिकायत करें।