फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Welding cylinder kept in junk shop burst, three including father and son burnt

Fatehabad News: कबाड़ की दुकान में रखा वेल्डिंग सिलिंडर फटा, बाप-बेटा सहित तीन झुलसे,

Thu, 30 May 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Welding cylinder kept in junk shop burst, three including father and son burnt
कबाड़ की दुकान में सिलिंडर फटने के बाद फैला हुआ धुंआ।
रतिया। बुढलाडा रोड पर बिजली घर के पास एक कबाड़ की दुकान में रखे वेल्डिंग सिलिंडर में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने के कारण उसमें धमाका हो गया। इसके चलते कबाड़ का काम करने वाले बृजलाल उर्फ बिरजू व उसका बेटा अनिल और दुकान में किसी काम से आए रविंद्र झुलस गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वहां पर बृजलाल व उसके बेटे अनिल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि गर्मी की वजह से सिलिंडर लीक होने से धमाके की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल की। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुढलाडा रोड पर अरोड़ा कॉलोनी निवासी बृजलाल उर्फ बिरजू कबाड़ की दुकान है। दुकान पर आने वाले लोहे के सामान को काटने के लिए कटर और वेल्डिंग का सामान भी है। वेल्डिंग में प्रयोग होने वाला सिलिंडर दुकान के बाहर रखा हुआ था। सिलिंडर में अचानक से धमाका हुआ और आग लग गई। उस समय दुकान में बिरजू, उसका बेटा अनिल व एक अन्य रविंद्र मौजूद थे, तीनों आग से झुलस गए। धमाके व आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घंटे भर की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। घायल रविंद्र ने बताया कि वह तीनों दुकान में बैठे थे और बाहर सिलिंडर रखा था। अचानक ही उसमें आग लगी और धमाका हो गया। गर्मी के चलते यह घटना हुई है। धमाके के बाद आग लगने से दुकान के अंदर व बाहर पड़ा हजारों रुपये का सामान जल गया। आग लगने से आसपास धुआं फैल गया। आसपास भारी भीड़ एकजुट हो गई। सूचना मिलने पर शहर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां बृजलाल व उसके बेटे अनिल की गंभीर हालात के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
:: आग लगने के बाद हम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बृजलाल और उसके बेटे को रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
जय सिंह, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed