फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Weather will remain changeable in the district till March 5

Fatehabad News: जिले में 5 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Weather will remain changeable in the district till March 5
गांव भोडिया खेड़ा में आसमान में छााए बादल।
फतेहाबाद। जिले में पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके चलते शनिवार को अलसुबह हल्की धुंध छाई रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद जिले में दिनभर बादलवाही रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। इसके कारण कुछ दिनों के लिए ठंडक बढ़ गई है, जिससे फसलों में बेहतर उत्पादन होने की उम्मीद है। वहीं इसके चलते शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे किसानों की चिंता कम हुई है।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज को लेकर किसानों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगा लेकिन बारिश के साथ तेज हवा या ओलावृष्टि से गेहूं की फसल बिछ सकती है। बारिश से फसलों में सिंचाई नहीं करनी होगी। इससे उनका सिंचाई खर्च बचेगा। वहीं इसको लेकर कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह गोदारा ने बताया कि बादलवाही से गेहूं की फसल में तेला व चेपा रोग होने की आशंका अधिक रहती है। ऐसे में किसान समय-समय पर फसलों की देखभाल करते रहे। फसलों में कोई रोग दिखे तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: जिले में मौसम आमतौर पर 5 मार्च तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से जिले में बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट, परंतु 5 मार्च के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से फिर से रात्रि तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

-डॉ. मदनलाल खिचड़ विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed