फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   weather, smog, vehicle gone slowly, fatehabad

तीसरे दिन भी छाई रही धुंध, दोपहर बाद हाड़तोड़ ठंड से कांपे लोग

Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
weather, smog, vehicle gone slowly, fatehabad
ठंड में दोपहर एक बजे सड़क पर रेंग कर चलते वाहन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। लगातार तीसरे दिन रविवार को धुंध का प्रकोप जारी रहा। रविवार को पूरे दिन धूप न निकलने से ठंड से बेहाल दिखे। अल सुबह धुंध के कारण वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार का तापमान 2 डिग्री गिरकर न्यूनतम 5 व अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोहपर बाद 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से ठंडक ओर बढ़ गई। मौसम में 97 फीसदी नमी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से धुंध छाई हुई है। हालांकि शुक्रवार व शनिवार को दोपहर 1 से डेढ़ घंटे धूप निकलने से आमजन को राहत मिल रही थी लेकिन रविवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन बादल छाएं रहे व दोपहर बाद हवा चलने से थोड़े बादल छंटे लेकिन हवा बरकार रही। ठंड बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस मौसम में बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए : डॉ. अंशुल
धुंध के मौसम में सांस व दमा के मरीजों को बाहर निकलने के लिए चिकित्सकों ने रोक दिया है। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अंशुल सहगल के अनुसार इस मौसम में बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि यदि जरूरी नहीं है तो रात के सफर में सभी को बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि सर्दी का यह मौसम इस बार लंबा चला है। थोड़ी सी सावधानी से किसी बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में पानी लगाएं : डॉ. बलवंत
कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सिंह सहारण के अनुसार यह मौसम फसलों के लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन हर चौथे दिन फसल को पानी लगाना चाहिए। फसलों को पानी मिलने से तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी हो जाती है। जमीन का तापमान ज्यादा होने व बाहर का कम होने के कारण फसल को फायदा होगा।

टमाटर व मिर्च को ढ़क कर रखे : डॉ. श्योराण
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. कुलदीप श्योराण के अनुसार बागवानी करने वाले किसान अब प्लास्टिक की चादर से खेतों को ढक दे। जिससे टमाटर, शिमला मिर्च व मटर की फसल को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस मौसम का बेलदार सब्जियों पर असर पड़ता है। जिस कारण यह सब्जियां जल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed