{"_id":"3727e8f4764fe640463644daf98f2195","slug":"weather-hindi-news-91","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बादलों की आंखमिचौनी, शाम को बरसी बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बादलों की आंखमिचौनी, शाम को बरसी बूंदें
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों की तरह शुक्रवार को भी सुबह सवेरे ही तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लेकिन दोपहर होते-होते फिर से बादलों और धूप की आंखमिचौनी शुरू हो गई। बादलों के चलते शुक्रवार सायं कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। धूप के चलते दिन का तापमान जहां 23 डिग्री तक पहुंच गया, बूंदाबांदी एवं बादलों के चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री आ गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह धूप निकलने के कारण लोग जहां सुबह से ही घरों से बाहर निकल कर धूप का आनंद लेते देखे गए, वहीं सांझ होते-होते एक बार फिर से लोग अलाव के पास हाथ सेंकते देखे गए। हिसार स्थित एचएयू के मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। जल्द ही बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग जता रहा है।
विज्ञापन