फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   weather, cold season, today may relief, fatehabad

ठंड और धुंध से घरों में दुबके लोग, आज राहत की उम्मीद

Mon, 20 Jan 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
weather, cold season, today may relief, fatehabad
फतेहाबाद में सुबह 6 बजे कोहरे के कारण सुनसान पड़ा नेशनल हाईवे - फोटो : Fatehabad
रतिया। जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आमजन की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सोमवार दोपहर तक गहरी धुंध छाए रहने व दिनभर ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्य करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सोमवार को फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

रतिया निवासी राजेंद्र कुमार, मनदीप, कुलदीप, भूपेंद्र, बलदेव सिंह, नाजर सिंह आदि का कहना है कि आमतौर पर कड़ाके की ठंड एक सप्ताह या 10 दिन तक रहती है, लेकिन इस बार एक महीने से भी ज्यादा समय से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान कई बार बारिश होने व बीच में हल्की ओलावृष्टि होने से ठंड और बढ़ गई है। अत्यधिक ठंड के चलते लोग दिनभर अलाव जलाकर आग सेंकते रहते हैं। धुंध के चलते वाहन चालक भी परेशान हैं। गहरी धुंध के कारण वाहन दोपहर तक लाइट जलाकर धीमी गति से चलता है। लोगों को जरूरी काम के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय खराब करना पड़ रहा है। फतेहाबाद में सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे घने कोहरे से वाहन रेंगकर जाते दिखे, वहीं घना कोहरा होने से हाईवे सुनसान नजर आया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार मौसम साफ रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह 28 व 29 जनवरी को एक बार फिर बारिश के आसार है। ऐसे में जनवरी माह के अंत तक ठंडक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed