फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   We pay tribute to the unparalleled sacrifice of the four Sahibzadas.

Fatehabad News: चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया

Wed, 17 Dec 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
We pay tribute to the unparalleled sacrifice of the four Sahibzadas.
सैंड आर्ट शो के माध्यम से साहिबजादों की शहादत का सजीव चित्रण करते कलाकार।स्रोत : ​शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सैंड आर्ट शो और जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मताना के परिसर में एनएसबी प्रोडक्शन के कलाकारों की ओर सेभव्य सैंड आर्ट शो प्रस्तुत किया गया। इस शो के माध्यम से चारों साहिबजादों की शहादत का सजीव और भावपूर्ण चित्रण स्क्रीन पर किया गया।
विज्ञापन

वीर बाल दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग तथा हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सैंड आर्ट शो के साथ-साथ निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस दौरान एनएसबी प्रोडक्शन के कलाकार मनीषा स्वर्णकार एवं राजेश जोशी की टीम ने सैंड आर्ट से साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के शौर्य, त्याग और बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंड आर्ट शो में कलाकार मनीषा स्वर्णकार ने दसवें गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को रेत कला के माध्यम से जीवंत किया। इसमें खालसा पंथ की स्थापना के पश्चात मुगल शासकों के साथ हुए संघर्ष, 20 व 21 दिसंबर 1704 को मुगल सेना से युद्ध, गुरु गोबिंद सिंह जी की ओर से श्री आनंदपुर साहिब का किला छोड़ना, सरसा नदी पर परिवार का बिछुड़ना तथा माता गुजरी और छोटे साहिबजादों की गिरफ्तारी के मार्मिक दृश्य दर्शाए गए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, विद्यालय प्राचार्य राजरानी, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र सोनी, पवन सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed