{"_id":"6486090fe24e4f67a808530a","slug":"we-have-not-lost-a-single-election-in-tripura-i-do-not-like-defeat-biplab-deb-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-663-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने त्रिपुरा में एक भी चुनाव नहीं हारा, मुझे हार पसंद नहीं : बिपल्ब देब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने त्रिपुरा में एक भी चुनाव नहीं हारा, मुझे हार पसंद नहीं : बिपल्ब देब
विज्ञापन
गांव धांगड़ में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब।
फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब पहली बार फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव धांगड़ में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को 2024 चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश देते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने एक भी चुनाव नहीं वहां नहीं हारा है। मुझे हार बिल्कुल पसंद नहीं है।
इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे हरियाणा का प्रभारी बना कर भेजा है, ताकि यहां भी हम लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव में सिर्फ जीत ही हासिल करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास पन्ना प्रमुख स्तर का मजबूत संगठन है जबकि विरोधी दल कांग्रेस के पास तो जिला स्तर की कमेटी भी नहीं है। केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी है। केंद्र सरकार द्वारा 9 साल में करवाए गए विकास कार्यों और चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें।
मुझे पता है कि प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आई के कारण आ रही है समस्या...
बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुझे पता है कि परिवार पहचान पत्र और प्रॉपर्टी आईडी के कारण लोगों को समस्या आ रही है। इस वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। मगर मैं विश्वास दिलाता हूं कि अगले एक महीने में इस समस्या का मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से समाधान करवा दिया जाएगा। सटीक व्यवस्था मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
हमारी मजबूरी है मोदी, मोदी की मजबूरी हम नहीं
भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पिछले 9 साल में नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है, अब भारतीयों को सबसे अधिक तवज्जो मिलती है। नरेंद्र मोदी हमारा मजबूरी है, हम मोदी की मजबूरी नहीं हैं क्योंकि मोदी है तभी पूरी दुनिया में सम्मान है। इस मौके पर सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुडाराम, विधायक लक्ष्मण नापा, जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, प्रवीन जोड़ा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।