{"_id":"68b5d6321aac530f4b03c1dd","slug":"waterlogging-in-the-government-school-of-village-bheemwala-classes-are-held-under-the-shed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-139578-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव भीमेवाला के सरकारी स्कूल में जलभराव, शेड के नीचे लगीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव भीमेवाला के सरकारी स्कूल में जलभराव, शेड के नीचे लगीं कक्षाएं
विज्ञापन
भीमेवाला के राजकीय स्कूल में जलभराव।
समैन। गांव भीमेवाला के राजकीय उच्च विद्यालय में रविवार की भारी बारिश के कारण हुआ जलभराव सोमवार तक भी कम नहीं हुआ। स्कूल के सभी कमरों और प्रांगण में पानी भरा हुआ है, ऐसे में कक्षाएं शेड के नीचे लगाई गईं।
मुख्याध्यापक रमेश गिल ने बताया कि विद्यालय के बाहर भी चारों ओर पानी जमा होने से विद्यार्थियों और अध्यापकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पानी की निकासी के लिए ग्राम पंचायत से सहयोग लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
बारिश से कुलां में दो मकानों का हिस्सा ढहा, परिवार बेघर
कुलां क्षेत्र में बीते चार-पांच दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव कुलां के वार्ड नंबर 2 स्थित ओढ़ मोहल्ला में दो मकानों का बाहरी हिस्सा गिर गया, जिससे दो परिवार बेघर हो गए हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि बारिश के कारण उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। शौचालय, स्नानघर व रसोई ढह चुकी हैं और मकान का लेंटर झुक गया है, जिससे गिरने का खतरा बना हुआ है। परिवार ने सुरक्षा के लिहाज से दूसरी जगह आश्रय लिया है। उनके सामने रहने वाले रामफल का मकान भी बारिश से प्रभावित हुआ है। मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं और फर्श बैठने लगा है, जिससे घर असुरक्षित हो गया है। दोनों पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की है।