फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water tank filled with dirt, filters damaged for years; 6300 population affected

Fatehabad News: जलघर के टैंक गंदगी से भरे, वाटर फिल्टर हो चुके खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Water tank filled with dirt, filters damaged for years; 6300 population affected
गांव मेहूवाला के जलघर में बना पानी टैंक। स्रोत ग्रामीण
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला के जलघर से ग्रामीणों को पिछले कई वर्षों से बिना फिल्टर किया पानी सप्लाई किया जा रहा है। इससे गांव की करीब 6300 आबादी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, जलघर के टैंकों की सफाई वर्षों से नहीं हुई, जिस कारण पानी में मिट्टी और गाद की मात्रा काफी अधिक है। हालात ऐसे हैं कि यह पानी न केवल पीने योग्य नहीं है, बल्कि घरेलू उपयोग के लिए भी अनुपयुक्त होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी पीने से पेट संबंधी बीमारियों और त्वचा संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन


फिल्टर सालों से खराब, फिर भी जारी है सप्लाई

ग्रामीणों ने बताया कि जलघर में लगा फिल्टर सिस्टम कई वर्षों से खराब पड़ा है, बावजूद इसके पानी को बिना फिल्टर किए सीधे घरों तक पहुंचाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में जब पानी की मांग बढ़ जाती है, तब स्थिति और भी अधिक गंभीर हो जाती है क्योंकि लोगों को साफ पानी नहीं मिल पाता। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और जल आपूर्ति विभाग को इस बारे में कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीण मजबूरी में यह दूषित पानी पीने को विवश हैं, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जलघर के टैंकों की सफाई करवाई जाए, फिल्टर सिस्टम को तत्काल ठीक किया जाए, और गांव को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

---

पेयजल सप्लाई में मिट्टी मिश्रित होने से हर माह घर में रखी गईं टंकियों की सफाई करनी पड़ती है। कई बार पानी में पालिथीन व पेड़ों के पत्ते आते है। इससे पंप सेट खराब हो रहे हैं।

लीलूराम, ग्रामीण।

---

जलघर में बनी पानी डिग्गियों की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई है। इससे डिग्गी में कीचड़ जमा हो रही है। फिल्टर खराब होने से पानी की डिग्गी से सीधा पानी सप्लाई किया जा रहा है।

-पिंटू, ग्रामीण।

---

पेयजल शुद्ध नहीं मिलने से के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घरों में सप्लाई हो रहे पानी में मिट्टी साफ दिखाई देती है।


-प्रेम कुमार, ग्रामीण।
---

:: गांव मेहूवाला के जलघर में पिछले दिनों एक नया फिल्टर बनाया था। इसके बावजूद भी यदि दूषित पानी की सप्लाई हो रही है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा।

-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed