फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water supply problem in Tibba Colony for two days, tanker ordered

Fatehabad News: टिब्बा कॉलोनी में दो दिन से पानी आपूर्ति की समस्या, मंगवाए टैंकर

Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Water supply problem in Tibba Colony for two days, tanker ordered
पानी की समस्या के चलते टैंकर सेपानी लेते कॉलोनीवासी। स्त्रोत- इंटरनेट मीडिया।
टोहाना। टिब्बा कॉलोनी में दो दिन से पेयजल आपूर्ति न आने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों का पानी टैंकर मंगवाना पड़ा।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी संजू ने बताया कि दो दिन से पानी न आने के चलते समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते उनके दैनिक कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर वे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके है जो पाइप लाइन शिफ्ट करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सहारा रेस्क्यू टीम प्रधान नवजोत ढिल्लों ने बताया कि कॉलोनी के रहने वाले संजू द्वारा उन्हे पानी समस्या बारे अवगत करवाया। जिसके बाद शिव नंदीशाला प्रधान से बात की गई। इसके बाद नंदीशाला से पानी का टैंकर बस्ती में पहुंचाया गया। वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने की पाइप लाइन को शिफ्ट किया है, जिससे दो दिन से पानी की समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ व जेई को फोन किया तो वे मौके पर पहुंचे जिसके बाद कार्य को गति से किया गया। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विकास कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा है और पानी की पाइप लाइन शिफ्ट करने के कार्य चलने के चलते यह समस्या हुई है। जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed