फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water supply in the city affected due to breakage of water supply line in Jal Ghar

Fatehabad News: जलघर में पानी की लाइन टूटने से शहर में व्यवस्था प्रभावित

Sat, 23 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water supply in the city affected due to breakage of water supply line in Jal Ghar
टूटी पाइप लाइन ठीक करवाने पहुंचे कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार। संवाद 
टोहाना। शहर के मुख्य जलघर में शुक्रवार सुबह 11 बजे पाइपलाइन लीकेज और टूट-फूट के चलते पीने के पानी की सप्लाई करीब 32 घंटे तक बाधित रही। इससे रविदास मोहल्ला, शिवा गली, पुरानी तहसील रोड, नया बाजार, भाटिया नगर, दमकौरा रोड, तूर नगर, ऑफिसर कॉलोनी समेत कई कॉलोनियों के लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

जल आपूर्ति बाधित होने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति में टैंकरों के माध्यम से शहर के कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की। विभाग ने अपने कार्यालय के आसपास के इलाके में विशेष रूप से टैंकर भेजे। जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार ने बताया कि करीब पचास साल पुरानी पाइपलाइन लीकेज के कारण टूट गई थी। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद वे स्वयं मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समाचार भेजे जाने तक लीकेज को ठीक करने का कार्य जारी था। अधिकारियों के अनुसार, यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा तो रविवार सुबह तक शहर में पानी की सप्लाई पुनः सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed