फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water line broken by JCB, toilet connection of 50 houses cut off

Fatehabad News: जेसीबी से टूटी पानी की लाइन, 50 घरों के शौचालय का कनेक्शन कटा

Mon, 24 Mar 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water line broken by JCB, toilet connection of 50 houses cut off
शहर के स्वामी नगर में जनस्वास्थ्य विभाग के ​खिलाफ एकत्रित हुए लोग।
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में पेयजल के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पाइपलाइन डाली गई है। इसके लिए स्कूल वाली गली में जेसीबी की सहायता से लाइन खोदी गई। इस दौरान घरों के बाहर बनी शौचालय पाइपलाइन व पेयजल लाइन की पाइप टूट गई। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


लोगों ने रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक उनकी समस्या हल नहीं होती तब तक वे यहां से पाइपलाइन डालने का काम शुरू नहीं होने देंगे। दरअसल, जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी निकासी के लिए स्वामी नगर में बूस्टिंग स्टेशन बनाया है। इसके लिए एजेंसी की ओर से पाइपलाइन डाली जा रही है। एजेंसी ने दो दिन पूर्व स्वामी नगर में पेयजल की लाइन डाल दी।
विज्ञापन


इसके लिए जेसीबी की सहायता से लाइन की खोदाई की। यह एरिया गांव में शामिल था। ऐसे में गलियों में ही शौचालयों की कुई थी। इससे 50 घरों की शौचालयों की पाइप का कनेक्शन कट गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वामी नगर निवासी कविता, फूल सिंह, सतीश गर्ग आदि ने विरोध जताते हुए बताया कि पाइपलाइन टूटने से अब उन्हें हर दिन परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी मशीन से इसका समाधान किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी कनेक्शन पूरा नहीं किया जाएगा तब तक पाइप लाइन नहीं डालने देगी। उधर, अधिकारियों ने कहा कि जिसकी पाइप टूटी है उसका काम पूरा किया जाएगा। लोगों का आरोप है कि काम पूरा होने में 10 दिन लग जाएगा। ऐसे में इतने दिन काम कैसे चलाएंगे।



पाइपलाइन डालने के दौरान जो भी नुकसान हुआ है। उसका काम भी एजेंसी की ओर से ही काम पूरा किया जाएगा।

- सतपाल रोज, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed