{"_id":"6894ed16db534dcd1d00d214","slug":"water-level-rises-to-1450-cusecs-at-chandpura-siphon-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138208-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चांदपुरा साइफन पर 1450 क्यूसेक तक पानी में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चांदपुरा साइफन पर 1450 क्यूसेक तक पानी में बढ़ोतरी
विज्ञापन
घग्गर नदी में बहता पानी।
जाखल। वीरवार शाम को चांदपुरा साइफन पर जलस्तर 4600 क्यूसेक मापा गया। 24 घंटे पहले यहां 3150 क्यूसेक जलस्तर था। वहीं गुहला चीका हेड पर बुधवार शाम को 19,096 क्यूसेक पानी बह रहा था, जो वीरवार शाम को बढ़कर 24,394 क्यूसेक तक पहुंच गया।
नदी के खनौरी हेड पर भी पानी 24 घंटे में 4150 से बढ़कर 4600 हो गया है। नदी में पिछले चार दिन से लगातार पानी बढ़ रहा है। टोहाना सिंचाई विभाग के एसडीओ संजीव सिंगला ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन ने नदी व रंगोई नाले के कमजोर किनारों पर मिट्टी डालकर सुदृढ़ किया हुआ है।
पानी को रोकने के उद्देश्य से मिट्टी के भरे कट्टों की स्टैग भी बनाई गई है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पहले से ही हजारों कट्टे रखे गए हैं। किसी भी प्रकार की सूचना के लिए विभाग ने बाढ़ कंट्रोल रूम स्थापित किया है।