{"_id":"68c6f94dad0290779008b03f","slug":"water-level-in-ghaggar-is-decreasing-continuous-reading-on-the-river-bank-from-3-to-5-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140315-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घग्गर में कम हो रहा जलस्तर, 3 से 5 तक नदी किनारे अखंड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घग्गर में कम हो रहा जलस्तर, 3 से 5 तक नदी किनारे अखंड पाठ
Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
जाखल में घग्गर नदी किनारे अखंड पाठ को लेकर जानकारी देते हुए किसान स्त्रोत आयोजक
जाखल। घग्गर नदी के जलस्तर में कमी होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने वाहेगुरु का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि अगले माह नदी किनारे अखंड पाठ होगा।
शिवालिक की पहाड़ियों में हुई लगातार बारिश के चलते घग्गर नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हुई थी, अब यह कम हो रहा है। हालांकि किसान पिछले एक महीने से दिन-रात नदी के किनारे पहरा दे रहे हैं। किसानों ने कहा कि घग्गर नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सभी ने गुरुद्वारा साहिब में मन्नत मांगी थी कि हमारे क्षेत्र को सुरक्षित रखें।
वाहेगुरु ने हमारी अरदास सुनी और हमारी मेहनत भी रंग लाई। किसान नेता लाभ सिंह ने बताया कि रविवार को कासिमपुर गुरुद्वारा साहिब में बैठक का आयोजन कर निर्णय लिया गया है कि 3 से लेकर 5 अक्तूबर तक अखंड पाठ साहिब का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सभी क्षेत्र के गांव के किसानों ने भी अपनी सहमति जताई और मौजूद भी रहे। इस दौरान बैठक में लाभ सिंह, जंटा सिंह, सुखदेव सिंह, नसीब सिंह, बलकार सिंह, मनजीत सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।