फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water is not reaching Ashok Nagar, protested at 12 o'clock in the night, given ultimatum

Fatehabad News: अशोक नगर में नहीं पहुंच रहा पानी, रात 12 बजे किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water is not reaching Ashok Nagar, protested at 12 o'clock in the night, given ultimatum
फतेहाबाद के रविदास चौक पर रात 12 बजे पानी समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए अशोक नगर निवास
फतेहाबाद। शहर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की कमी नहीं है लेकिन बावजूद इसके सप्लाई नहीं हो रही है। शहर के कई मोहल्लों में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पेयजल समस्या से परेशान अशोक नगर निवासियों ने शनिवार रात 12 बजे रविदास चौक पर प्रदर्शन किया और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद चंद्रभान के नेतृत्व में एकत्र हुए लोगों ने सोमवार शाम 5 बजे तक प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो विधायक की कोठी का घेराव करके धरना देंगे।
विज्ञापन

पार्षद चंद्रभान ने कहा कि अशोक नगर में योग नगर के बूस्टिंग स्टेशन से पानी की सप्लाई दी जाती है। यहां से पॉश इलाकों में पहले पानी दिया जाता और अंतिम में अशोक नगर की सप्लाई छोड़ी जाती है। रात को 11 बजे से 2 बजे तक पानी की सप्लाई आती है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। शहर की दूसरी कॉलोनियों में सुबह व शाम को समय पर पानी दिया जाता है। अशोक नगर में मजदूर रहते है। ऐसे में काम से आने के बाद वह कब पानी भरेंगे और कब आराम करेंगे। बार-बार अधिकारियों को फोन पर इसकी सूचना दी जा चुकी है। लोकसभा चुनाव होने के कारण वे कुछ दिनों से आवाज तक नहीं उठा रहे है। विधायक को भी कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन समाधान तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बूस्टिंग स्टेशन का काम अटका
पार्षद ने बताया कि पटवार भवन के साथ नया बूस्टिंग स्टेशन मंजूर हो चुकी है। करीब चार माह पहले इसका जोर शोर के साथ शिलान्यास किया गया। लेकिन इसके बाद एक ईंट भी नहीं लगी है। अशोक नगर की पेयजल सप्लाई इस बूस्टिंग स्टेशन से दी जानी है लेकिन योजना को अधिकारी सिरे नहीं चढ़ा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस कॉलोनी में एक माह से संकट
शहर के हंस कॉलोनी में भी पानी सप्लाई संकट एक माह से चल रहा है। यहां पर अधिकतर घरों में पानी की सप्लाई नहीं जा रही है। कई घरों में चार से पांच दिनों बाद पानी सप्लाई पहुंच रही है। हालांकि कई जगहों पर जनस्वास्थ्य विभाग नई पाइप लाइन भी बिछा रहा है।

कोट
शनिवार को पेयजल सप्लाई में दिक्कत आई थी। अशोक नगर की पेयजल सप्लाई को आधा घंटा बढ़ा दिया गया है। बूस्टिंग स्टेशन का काम दो से तीन माह में पूरा कर दिया जाएगा।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed