फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water flow reduced in Rangoi drain, administration claims - there is no danger of flood

Fatehabad News: रंगोई नाले में कम हुआ पानी का प्रवाह, प्रशासन का दावा- नहीं है बाढ़ का खतरा

Mon, 19 Aug 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Aug 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Water flow reduced in Rangoi drain, administration claims - there is no danger of flood
फतेहाबाद। घग्गर नदी और रंगोई नाले में जलस्तर कम हुआ है। रंगोई नाले में शनिवार के मुकाबले रविवार को जलस्तर काफी कम हुआ है। प्रशासन ने बाढ़ की आशंका से इन्कार किया है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्नोई ने कहा कि घग्गर में जल प्रवाह खतरे के निशान से काफी नीचे बह रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि घग्गर में पानी के प्रवाह में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को गुहला चीका में 18,018 क्यूसेक जल प्रवाह दर्ज किया गया है। जबकि शनिवार को यहां 20,328 क्यूसेक जल प्रवाह था। रविवार को चांदपुरा में 4,150 क्यूसेक जल प्रवाह था जबकि शनिवार को 4,850 क्यूसेक जल प्रवाह दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि रंगोई नाला में भी पानी का प्रवाह लगातार कम होता जा रहा है। शनिवार को रंगोई नाला में 372 क्यूसेक पानी था, रविवार को यह 230 क्यूसेक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ओपी बिश्नोई ने बताया कि जल प्रवाह के लगातार कम होने के बाद बाढ़ की कोई आशंका नहीं है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। अभी किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। अब घग्गर में चल रहा पानी किसानों के लिए वरदान है। यह पानी फसलों के लिए खाद के रूप में काम कर रहा है। इससे जहां वाटर रिचार्ज होगा, वहीं किसान की फसल सिंचाई की जरूरत भी पूरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed