फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water dripping from the roof, do not clean soap in toilets

छत से टपक रही पानी, शौचालयों में साबुन न सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water dripping from the roof, do not clean soap in toilets
फतेहाबाद। कायाकल्प योजना के तहत मिलने वाले अवॉर्ड को लेकर अंतर जिला टीम एक दिन पहले निरीक्षण कर चुकी है। टीम ने सफाई व्यवस्था और लटके बिजली के तार को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन उन कमियों को दूर करने के लिए कदम नहीं उठा पाया है।
विज्ञापन

अस्पताल के शौचालयों की व्यवस्था चरमराई हुई है यहां तक कि हाथ धोने के लिए साबुन तक नहीं रखे गए हैं। इसको लेकर नागरिक अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी और मरीज भी सवाल उठा चुके हैं लेकिन बावजूद इसके व्यवस्था नहीं सुधारी जा रही है। यहां तक कि मेल वार्ड में स्टाफ शौचालय पर ताला लगाया हुआ है। स्टाफ को भी अन्य शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बता दें कि नागरिक अस्पताल की छत से पानी टपक रहा है लेकिन इसको लेकर अस्पताल प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है। शनिवार को हो रही बारिश के कारण दिनभर मेल वार्ड में छत से पानी टपकता रहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा अस्पताल के मुख्य गेट और अंदर परिसर में भी पानी निकासी को लेकर प्रबंध नहीं है। बारिश के कारण शनिवार को यहां पानी जमा रहा। यहां तक कि पीने के पानी की टंकी के पास भी पानी जमा हो जाता है, मरीजों और तीमारदारों को पानी के बीच में खड़ा होकर पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी बीतने को लेकिन नहीं ठीक हुए कूलर
अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड में कूलर बेशक लगे हुए हैं लेकिन उनकी हालत गर्मी शुरू होने से पहले से ही खराब थी, बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन की तरफ से कूलरों को ठीक नहीं करवाया गया। कूलरों के ढक्कन नहीं ठीक करवाए गए तो किसी में पानी नहीं चला। अभी भी इनकी हालत खराब ही है। दवा काउंटर और सैंपल कक्ष के बाहर मात्र एक-एक ही पंखा है। गर्मी और उमस के दौरान मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बेड हुए सरप्लस, आईसीयू में फांक रहे धूल
कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल में बेडों की कमी खत्म हो गई है। अस्पताल में फिलहाल बेड सरप्लस है। इसके अलावा आईसीयू में बेड धूल फांक रहे है। करीब दो करोड़ से आईसीयू तैयार हुई है लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुई है।
कोट
अस्पताल में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। पानी निकासी को लेकर यहां समस्या है इसको लेकर योजना बनाई जा रही है, जल्द ही इसका भी समाधान निकाला जाएगा।

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन

नागरिक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के शौचालय जहां नहीं है साबुन।

नागरिक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के शौचालय जहां नहीं है साबुन।- फोटो : Fatehabad

नागरिक अस्पताल में छत से टपक रहा बारिश का पानी।

नागरिक अस्पताल में छत से टपक रहा बारिश का पानी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed