फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Water came towards the population as soon as the siphon was opened, people closed it

Fatehabad News: साइफन खोलते ही आबादी की ओर आया पानी, लोगों ने किया बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Water came towards the population as soon as the siphon was opened, people closed it
रतिया रोड पर साइफन को बंद  करते श​क्ति नगर के लोग।
फतेहाबाद। फतेहाबाद के रतिया रोड पर जमा बाढ़ के पानी को निकालने के लिए मंगलवार शाम को हाइवे पर बने साइफन को खोलकर चिल्ली झील में पानी डालने के चलते पानी शक्ति नगर की ओर बढ़ने लगा और कुछ घरों के पास पहुंच गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर इस साइफन को बंद करवा दिया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के रतिया रोड से द आर्यन स्कूल के पास नेशनल हाइवे-09 पर जल निकासी के लिए दो साइफन बने हुए हैं। एक साइफन को पहले से खोला जा चुका है और यह खेतों में जा रहा है। मंगलवार शाम को एक अन्य साइफन को शक्ति नगर की ओर चिल्ली झील में पानी डालने के लिए खोल दिया गया। यह पानी खेतों से होता हुआ, चिल्ली झील की बजाए शक्ति नगर की ओर बढ़ने लगा और बुधवार सुबह यहां पर 25-30 मकानों के पास पहुंच गया। यही नहीं पानी शक्ति नगर की कुछ गलियाें तक भी पहुंच गया। जिस पर शक्ति नगर के लोग मौके पर पहुंचे और मिट्टी के कट्टे आदि लगाकर इस साइफन को बंद कर दिया।
विज्ञापन

कोट

साइफन खुलने के बाद पानी कर रुख चिल्ली झील के बजाय शक्ति नगर की ओर हो गया था। यह पानी हमारे घरों के बिल्कुल पास लग गया, जिस कारण हमको साइफन बंद करना पड़ा। वीरवार को इस मामले में बैठक भी जाएगी और प्रशासन से मांग की जाएगी कि इस साइफन को ना खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुरमीत सिंह, निवासी शक्ति नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed